फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Benefits of practicing yoga explained at the camp.

Bulandshahar News: शिविर में बताए योग करने के लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Benefits of practicing yoga explained at the camp.
स्याना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर के बुलंदशहर मार्ग स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न और मस्तिष्क तेज रहता है।
योग न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
विज्ञापन

नियमित योग करने से अनेक बीमारियों से बचाव होता है और व्यक्ति स्वस्थ और संतुलित जीवन जी सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग शिविर में छात्रों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया और योग के प्रति उत्साह दिखाया। इस दौरान रजनीश, प्रभा दलाल, अमित गुप्ता, पवन अग्रवाल, निखिल वर्मा, रमेश व हर्ष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed