{"_id":"67c5e1c14fd29585fe0e8161","slug":"before-holi-a-special-campaign-will-be-run-against-adulteration-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-130398-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: होली से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: होली से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन
बुलंदशहर। होली से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार से जिले भर में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कार्रवाई करेगी।
जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने योजना तैयार की है। पिछले एक साल में उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब एक लाख लीटर सिंथेटिक दूध और इसे बनाने का सामान बरामद किया था। इसके अलावा सौ क्विंटल से अधिक नकली पनीर को भी नष्ट कराया था। अब होली पर मिलावटखोर फिर से सक्रिय न हों, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कमर कस ली है।
सिंथेटिक दूध और मावा बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार सिंह ने बताया कि पिछले त्योहार पर लिए गए नमूनों के आधार पर मिलावटखोरी करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके अलावा त्योहार के सीजन में रंगीन कचरी, चिप्स आदि बनाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। कार्रवाई के लिए टीम गठित कर दी गई है।