फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bees attack while cleaning water tank

Bulandshahar News: पानी की टंकी की सफाई के दौरान मधुमक्खियों का हमला, सात कर्मचारी घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bees attack while cleaning water tank
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डिबाई। नगर पालिका कार्यालय स्थित पानी की टंकी की सफाई के दौरान मधुमक्खियों के हमले से सात कर्मचारी घायल हो गए। नगर पालिका प्रशासन ने घटना को छिपाते हुए एक घायल का निजी अस्पताल में तो शेष का उपचार नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यालय में गेट बंद कर शुरू कराया। बताया जा रहा है कि कार्यालय में फर्श पर लिटाकर ही कर्मचारियों को ड्रिप लगाकर उपचार शुरू कराया। मामले में अधिकारी कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं।

शनिवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर स्थित पानी के ओवरहेड टैंक की ठेका कर्मचारी सफाई कर रहे थे। सफाई कार्य करने के दौरान पानी की टंकी पर लगे मधुमक्खियों के एक छत्ते से उड़ी मधुमक्खियों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए कर्मचारियों ने ऊपर से ही छलांग लगा दी। तीसरी मंजिल से कूदने के चलते ठेका कर्मचारी गौरव के दोनों पैरों में फ्रैक्चर आ गया है। जबकि अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं। आनन-फानन में कर्मचारियों को निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले जाया गया। जबकि कई कर्मचारियों का उपचार नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यालय में ही फर्श पर लेटाकर शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कर्मचारी गौरव के दोनों पैर में फ्रैक्चर आ गया है, उसे निजी चिकित्सक ने प्लास्टर चढ़ाकर घर भेज दिया। अन्य कर्मचारियों का उपचार अध्यक्ष के कार्यालय में फर्श पर इलाज किया जाता रहा। पूरे मामले में नगर पालिका अधिकारियों ने चुप्पी साध ली और मामले को दबाने का हर संभव प्रयास किया। घटना की जानकारी पर नगर पालिका अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घायल कर्मचारियों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को बचाने के लिए दूसरी और तीसरे मंजिल से कूदे
दोपहर करीब एक बजे जब कर्मचारी खाना खाने के लिए टंकी से नीचे उतर रहे थे, उसी दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। तीसरी मंजिल पर कार्य कर रहे गौरव ने वहीं से छलांग लगाई, जिसके चलते उसके दोनों पैर एड़ी के पास से फ्रैक्चर हुए हैं। जबकि लालाराम, राजकुमार, अजय, शिब्बा, गुड्डू, शिव कुमार ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर मधुमक्खियों के हमले से तो खुद को बचा लिया, लेकिन जमीन पर गिरने के कारण वह भी घायल हुए हैं। मधुमक्खियों के हमले के कारण काफी देर तक मौके पर कोई कर्मचारी उन्हें बचाने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाया।



तीन दिन से चल रहा है टंकी की सफाई का कार्य

बताया जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष अरुण सिंघल के निर्देश पर पिछले तीन दिन से ओवरहेड टैंक की सफाई का कार्य चल रहा है। कर्मचारियों के मुताबिक टैंक में करीब पांच से छह फीट तक मिट्टी जमी हुई है। जिसे साफ करने में अभी एक दिन का और समय लगेगा। बताया जा रहा है कि टंकी के पिलर पर सफाई की तारीख 14 अगस्त 2022 दर्शाई हुई है, लेकिन टैंक में जमी मिट्टी से साफ है कि सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई।


पालिका अध्यक्ष अरुण सिंघल ने कहा कि पानी की टंकी पर काम करते समय मधुमक्खी के हमले से घायल कर्मचारियों को उपचार दिलाया जा रहा है। उन्हें उचित उपचार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed