फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bees attack children eating mid-day meal, 59 injured

Bulandshahar News: मिड-डे मील खा रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 59 चपेट में आए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Bees attack children eating mid-day meal, 59 injured
सीएचसी दानपुर से मधु​म​क्खियों के हमले के बाद उपचार दिलाकर बच्चों को घर ले जाते परिजन। संवाद
डिबाई। गांव दानगढ़ के संविलियन विद्यालय में बुधवार दोपहर मिड-डे-मील में भोजन कर रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। 47 छात्र-छात्राओं, सात शिक्षक व पांच रसोइयों को मधुमक्खियों ने काट लिया। इससे स्कूल में भगदड़ मच गई। शिक्षक व बच्चों ने कमरों में छिपकर जान बचाई। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी दानपुर पहुंचाया गया। सूचना पर परिजन भी स्कूल और अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रूप सिंह ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक में 174 बच्चों पंजीकृत हैं। इनमें अधिकांश गांव के ही छात्र-छात्राएं हैं। बुधवार को स्कूल में 134 छात्र-छात्राएं आए थे। दोपहर में बच्चे मध्याह्न भोजन कर रहे थे। अचानक परिसर में लगे पेड़ से मधुमक्खियां ने उड़ना शुरू कर दिया और बच्चों पर हमला कर दिया। जिस समय ऐसा हुआ तो छात्र-छात्रा खाना छोड़कर चीखते हुए कमरों की ओर से भाग निकले। बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर अध्यापक अरविंद कुमार, रविंद्र कुमार, प्रमोद, ममता चौहान, मनोज शर्मा, पुष्प लता ने बचाव कार्य शुरू किया तो उन्हें भी मधुमक्खियों ने अपनी चपेट में ले लिया। खाना बना रही रसोईया रानी देवी, रजनी, गीता, विमलेश आदि पर भी मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। किसी तरह सभी ने जान बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

तत्काल इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस स्कूल पहुंची और सभी बच्चों, शिक्षकों व रसोइयों को सीएचसी दानपुर ले गई। वहां पर उनका उपचार किया गया। इस दौरान बच्चों के अभिभावक भी स्कूल व अस्पताल में पहुंच गए थे। मधुमक्खियों के हमले में 47 छात्र-छात्राएं, सात शिक्षक और पांच रसोइया समेत 59 लोग घायल हुए हैं। सभी घायल 47 बच्चों को टेंपो से गांव भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट

दानपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ नवल किशोर ने बताया कि मधुमक्खियों ने अधिकांश बच्चों के चेहरे, हाथ, सिर पर हमला किया। इंजेक्शन व दवा देकर सभी का उपचार किया गया। कोई गंभीर नहीं था। सभी को घर भेज दिया गया। सीएचसी पर मरीज लाने या गर्भवती महिलाओं को ही एंबुलेंस से घर भेजने की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed