फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bed Entrance Exam today

कड़ी निगरानी के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bed Entrance Exam today
बीडए परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बैठक करते आब्जर्वर,प्राचार्या। - फोटो : SIKANDRABAD
कड़ी निगरानी के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा आज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में रविवार को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच होगी। दो पालियों में चलने वाली परीक्षा में अभ्यर्थी को 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ सिर्फ प्रवेशपत्र और पेन ले जाने की अनुमति होगी। जनपद में छह केंद्रों पर 1638 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
जनपद में होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आईपी कॉलेज प्रथम परिसर, डीएवी पीजी कॉलेज, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर और जेएएस डिग्री कॉलेज सिकंदराबाद शामिल हैं। पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक की होगी। परीक्षा में 1638 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकल रहित और शांतिपूर्वक करवाने के लिए मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्र में किसी भी अभ्यर्थी को बिना जांच के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने साथ मोबाइल, पर्स जैसा कोई भी सामान साथ नहीं ले जा सकेेंगे। अभ्यर्थी को प्रवेशपत्र और पेन के साथ ही परीक्षा केंद्र में एंट्री मिलेगी। परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से 30 मिनट पहले अभ्यर्थी को एंट्री दी जाएगी। शनिवार को सभी छह परीक्षा केंद्रों का ऑर्ब्जवर आदि अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी आदि को भी चेक किया गया। एसएसपी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रवेश से पहले अभ्यर्थी किए जाएंगे सैनिटाइज
बीएड प्रवेश परीक्षा कोरोना काल के बीच हो रही है। इसलिए परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी को प्रवेश से पहले सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को सैनिटाइज करने के लिए अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने ली बैठक
रविवार को दो पालियों में चलने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा को नकल रहित और शांतिपूर्वक करवाने के लिए एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने शनिवार दोपहर बाद परीक्षा से जुड़े अधिकारियों, मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, ऑब्जर्वर आदि अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी परीक्षा केंद्र से कोई शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बीएड प्रवेश परीक्षा को नकल रहित और शांतिपूर्वक करवाने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा निर्धारित समय पर दो पालियों में संपन्न होगी। इस परीक्षा पर लखनऊ से लेकर जिला मुख्यालय तक के अधिकारियों की भी पैनी नजर रहेगी। - आरके तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed