फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Beaten for not giving money to buy volleyball

Bulandshahar News: वालीबॉल खरीदने के लिए रुपये न देने पर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। खेलने के दौरान वालीबॉल फटने और उसके लिए रुपये न देने पर एक युवक को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर के चांदपुर रोड निवासी पवन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि सात जुलाई को उसका भतीजा दुष्यंत दुकान से सामान लाने के लिए गया था। आरोप है कि रास्ते में मिले आरोपी सचिन, गोलू, प्रशांत समेत अन्य आरोपियों ने उसे रोक लिया और उस पर वालीबॉल फाड़ने का आरोप लगाया। इसके बाद आरोपियों ने वालीबॉल खरीदने के लिए रुपये मांगे, लेकिन दुष्यंत ने खेलने के दौरान वालीबॉल फटने की बात कहते हुए रुपये देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी सचिन, गोलू, प्रशांत, दीपक, सचिन एवं एक अन्य युवक ने उसे गाली देते हुए पीटा। जब वह अपने भतीजे के साथ घर लौट रहा था तो उसने आरोपियों से दुष्यंत को पीटने का कारण पूछा। आरोप है कि आरोपियों ने फिर से गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटा। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध करने में सहयोग के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 119 (2), अपराध करने के लिए धारा 352, चोट पहुंचाने के लिए धारा 115 (2) और आतंक के अपराध के लिए धारा 351 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल परीक्षण समेत अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed