फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Battery worth Rs 80 thousand stolen from e-rickshaw showroom

Bulandshahar News: ई-रिक्शा शोरूम से 80 हजार रुपये की बैटरी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
डिबाई। नगर से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर गांव रामनगर स्थित एक ई-रिक्शा शोरूम से बदमाश देर रात 80 हजार रूपये की बैटरी चोरी कर साथ ले गए। सुबह शोरूम पहुंचने पर पीड़ित को जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है, साथ ही सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव ईछावरी निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी नेशनल हाइवे पर गांव रामनगर पर श्री श्याम बाबा एंटरप्राइजेज के नाम से ईरिक्शा शोरूम है। जहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। वह शनिवार रात को शोरूम बंद कर के अंदर सो रहे थे। जबकि, तीन नए ई-रिक्शा शोरूम के चबूतरे पर बंधे खड़े थे। देर रात में अज्ञात बदमाश ई-रिक्शा की आठ बैटरी चोरी कर ले गए। इनकी कीमत करीब 80 हजार रूपये है। सुबह जाग होने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। तत्काल पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




एक माह पूर्व भी हुई चोरी

अफजलपुर निवासी पीड़ित महेश ने बताया कि इसी शोरूम बिल्डिंग स्थित मकान में वह भी रहते हैं। अज्ञात बदमाश ने करीब एक माह पूर्व घर से 26 हजार रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए थे। पीड़ित ने इस संबंध में थाने पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed