फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bathing in the Ganges on Paush Purnima, chants of Har Har Ganga resonated.

Bulandshahar News: पौष पूर्णिमा पर किया गंगा स्नान, गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर/अहार/डिबाई/नरौरा। जिले भर के गंगा घाटों पर शनिवार को पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। भोर से लेकर दोपहर बाद तक घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन


अनूपशहर में पौष पूर्णिमा पर्व पर कड़ाके की सर्दी व गलन के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कस्बे के मस्तरामघाट, बबस्टरगंज, लाल महादेव और कुंज घाटों पर हर-हर गंगे के जयघोष के साथ आस्था की डुबकी लगाई। हिंदू समाज में पौष पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। पौष पूर्णिमा स्नान के साथ ही माघ स्नान का भी शुभारंभ हो जाता है।
विज्ञापन

इसमें श्रद्धालु नर नारी माघी पूर्णिमा तक प्रतिदिन एक माह गंगा स्नान कर पुण्य की प्राप्ति करते हैं। अहार क्षेत्र के सिद्ध बाबा गंगा घाट और मां अवंतिका देवी मंदिर गंगा घाट पौष पूर्णिमा के अवसर पर कड़ाके की शीतलहर के बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। भक्तों ने घाटों पर श्री सत्य नारायण भगवान की कथा पंडितों से सम्पन्न कराई और प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गंगा के कर्णवास, रामघाट, राजघाट समेत अन्य गंगा घाटों पर भी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे और पूजा-अर्चना कर पुण्य कमाया। साथ ही श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान भी किया। पुरानी मान्यताओं के अनुसार, पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से देवता प्रसन्न होते हैं और पुण्य मिलता है। इस दौरान गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed