फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bar election

बार चुनाव: दिनेश सिंह अध्यक्ष, गौरव माहेश्वरी बने महासचिव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
bar election
सिविल बार एसोसिऐशन के चुनाव में विजेता प्रत्याशी - फोटो : BULANDSHAHR
बार चुनाव: दिनेश सिंह अध्यक्ष, गौरव माहेश्वरी बने महासचिव
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का मंगलवार को मतदान के बाद चयन हुआ। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता ठाकुर दिनेश सिंह ने जीत हासिल की। वहीं, महासचिव पद पर अधिवक्ता गौरव माहेश्वरी ने जीत दर्ज की है। वहीं, उपाध्यक्ष रेखा शर्मा व कोषाध्यक्ष समेत छह सदस्यों का भी चयन कर लिया गया है। जबकि, सहसचिव पद के दो प्रत्याशी पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
निर्वाचन अधिकारी यशपाल सिंह राघव ने बताया कि मंगलवार को सुबह दस बजे से शाम पंाच बजे तक सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस दौरान सभी पदों पर 458 में से 436 मतदाता अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता ठाकुर दिनेश सिंह ने 290 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी अनिल गौड़ को 149 मतों से मात दी। अधिवक्ता अनिल गौड़ को 141 मत हासिल हुए। जबकि, पांच मत निरस्त हुए। महासचिव पद पर अधिवक्ता गौरव माहेश्वरी को 270 मत हासिल हुए। जबकि, उनके प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता दिनेश बिलसूरी को 163 मत हासिल हुए। गौरव ने 107 मतों से जीत हासिल की। दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता रेखा शर्मा ने सर्वाधिक 203 मत हासिल कर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र कुमार सिंह को 91 मतों से हराया। जितेंद्र को 112, रघुराज को 81 और डेजी रानी मिश्रा को 34 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

जबकि, छह मत निरस्त हुए। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर अजय सिरोही ने 313 मत हासिल कर सीमा शर्मा को 191 मतों से मात दी। सीमा को 122 मत हासिल हुए। वहीं, एक मत निरस्त हुआ है। जबकि, सदस्य पद पर नौ प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें पांच ने जीत हासिल की। जबकि, एक सदस्य अधिवक्ता के चयन के लिए बुधवार को पुन: गणना होनी है। विजयी सदस्य अधिवक्ता आरिस कादिर को 215, वंदना सोम को 209, उदयवीर को 183, मुकेश लोधी को 168, भावना पंडित को 164 और हरीश सैनी को 143 मत हासिल हुए। जबकि, मतदान से पूर्व ही सहसचिव सामान्य पर अधिवक्ता ब्रूनो भूषण और अधिवक्ता मनोज कुमार को सहसचिव पुस्तकालय निर्विरोध निर्वाचित किया गया था। विजयी प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद उनके समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दीं। साथ ही विजेताओं को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले विजयी प्रत्याशी
अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स की सुविधा कराई जाएगी। साथ ही उनके अधिकार और सम्मान के लिए परस्पर तत्पर रहेंगे। अधिवक्ताओं की समस्याओं के निपटारे या सुख दुख में नई कार्यकारिणी हमेशा तैयार रहेगी। - दिनेश सिंह, अध्यक्ष
अधिवक्ता हित के लिए कार्य किया जाएगा। युवा अधिवक्ताओं के साथ हमेशा साथ रहेंगे। उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। नए अधिवक्ताओं के आय स्त्रोत के लिए भी समाधान निकाले जाएंगे। साथ ही महासचिव चुने जाने पर धन्यवाद प्रकट किया। - गौरव माहेश्वरी, महासचिव

अधिवक्ताओं के हित में जो भी कार्य होंगे उन्हें प्रमुखता से किया जाएगा। महिला अधिवक्ताओं के साथ विशेष रूप से खड़ी रहूंगी। महिला अधिवक्ताओं के साथ साथ युवा अधिवक्ताओं के लिए भी कार्य किया जाएगा। - रेखा शर्मा, उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed