{"_id":"62ed4c007d8b2778c23daeab","slug":"bank-mitra-withdraws-rs-39-lakh-by-opening-kcc-account-bulandshahr-news-gbd2425892183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मित्र ने केसीसी खाता खुलवाकर 39 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मित्र ने केसीसी खाता खुलवाकर 39 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन

स्याना। बैंक मित्र राजेश ने केनरा बैंक और सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) खाता खुलवाकर 39 लाख से अधिक निकाल लिए गए। यह रकम उसके बचत खाते की जगह किसी और के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। इसके बाद दोनों खातों को नॉन परफॉर्मिंग अकाउंट (एनपीए) करा दिया। बैंक का नोटिस पहुंचने पर पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। पुलिस ने केनरा बैंक वैराफिरोजपुर शाखा के प्रबंधक और बैंक मित्र राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 13.05 लाख रुपये की ठगी हुई है।
पुलिस को शिकायत देकर बीबीनगर के गांव सठला निवासी दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि सितंबर 2016 में उसने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में केसीसी खाता खोलने के लिए आवेदन किया था। सभी दस्तावेज लगाने के बाद भी बैंक प्रबंधक ने दस्तावेजों की कमी बताकर खाता खोलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद बैंक मित्र राजेश शर्मा के पास भेज दिया था। बैंक मित्र राजेश ने केनरा बैंक की वैराफिरोजपुर शाखा में उसकी मां स्व. अंगूरी देवी के नाम से खाता खुलवा दिया। खाता खुलने के बाद उसने कोई लेनदेन नहीं किया। वर्ष 2021 में उसके पास केनरा बैंक से नोटिस पहुंचा कि उसका खाता एनपीए हो गया है। उसने पता किया तो 19 सितंबर 2016 को 9.97 लाख, 30 सितंबर को 15 हजार, तीन अक्तूबर को तीन लाख, 14 अक्तूबर को दो बार में 5.76 लाख रुपये और 18 अक्तूबर को 7.28 लाख रुपये निकले पाए गए। दूसरी ओर सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक ने अगस्त 2021 में घर आकर दिनेश से बताया कि उसका केसीसी खाता एनपीए हो गया है। उसने बैंक में केसीसी खाता होने से मना किया तो नए बैंक प्रबंधक ने बैंक खाते की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पता चला कि उक्त खाते से भी 13.05 लाख रुपये निकाल लिए गए।
केसीसी के पांच साल बाद खतौनी पर चढ़ाया लोन
दिनेश चंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि केनरा बैंक ने अगर हले ही लोन जारी करके खतौनी पर लोन चढ़ा देता तो उनके साथ फर्जीवाड़ा नहीं होता। राजेश के कहने पर ही लोन को खतौनी पर नहीं दर्शाया गया। इसके बाद सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में दूसरा केसीसी खाता खोलकर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया। खाता एनपीए होने की जानकारी हुई तो अधिकारियों ने 2021 मेें खतौनी में लोन खाते को दर्शा दिया।
विज्ञापन
फर्जी तरीके से केसीसी खाता खोलकर 13 लाख की ठगी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की जांच के लिए अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी
-------
जमीन बेचने का झांसा देकर 13 लाख रुपये की ठगी
बुलंदशहर। जमीन बेचने का झांसा देकर 13 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने 43.85 लाख रुपये का चेक भी उससे ले लिया, लेकिन अभी तक रजिस्ट्री नहीं की है।
गौतमबुद्धनगर के गांव हलदौना तुगलपुर निवासी चतर सिंह ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उसने एक जमीन खरीदने के लिए सौदा किया था। इसके लिए आरोपी पक्ष को करीब 13 लाख रुपये दे दिए, जबकि शेष रकम 43.85 लाख रुपये का चेक दिया था। बैनामा की तारीख को आरोपियों ने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचने का आश्वासन दिया, लेकिन नहीं पहुंचे। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी पहले भी जमीन बेचने के नाम पर घोटाला कर लोगों से लाखों रुपये ऐंठ चुके हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
फर्जी पासबुक व चेक बनाकर 3.42 लाख की ठगी
डिबाई क्षेत्र के गांव तलवार निवासी पीड़ित ने फर्जी पासबुक और चेक के जरिए 3.42 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। गांव निवासी हरिओम सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि आरोपी मुनेश कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला लोधान जहांगीराबाद ने उसके बैंक खाता संबंधी फर्जी पासबुक और चेक तैयार किए और बैंक खाते से तीन लाख 42 हजार 825 रुपये हड़प लिए। जब फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तो आरोपी से रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले में आरोपी के खिलाफ अनूपशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।