{"_id":"698cb91935938c2b13066211","slug":"bank-marketing-officer-assaulted-car-window-broken-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-148528-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बैंक के मार्केटिंग अधिकारी के साथ मारपीट, कार का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बैंक के मार्केटिंग अधिकारी के साथ मारपीट, कार का शीशा तोड़ा
विज्ञापन
ऊंचागांव। कस्बा अमरगढ़ में पुलिस चौकी गेट पर बैंक के मार्केटिंग अधिकारी के साथ मारपीट कर कार का शीशा तोड़ दिया। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना डिबाई क्षेत्र कस्बा स्थित ओमेंद्र सिंह डिबाई पंजाब नेशनल बैंक में मार्केटिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
ओमेंद्र सिंह ने अमरगढ़ पुलिस चौकी में दी तहरीर में बताया कि बुधवार की दोपहर कार से चंडीगढ़ में होने वाली प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए जा रहे थे। जब वह जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र की अमरगढ़ पुलिस चौकी के गेट के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने उसकी कार को रोक लिया और उसे कार से बाहर निकालने लगे।
कार की खिड़की न खोलने पर आरोपी युवक ने कार का शीशा तोड़ दिया और बाहर निकाल कर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस चौकी पर तहरीर दी है।