{"_id":"693313eea0fe8a1a79018731","slug":"bank-account-holder-cheated-of-rs-90-thousand-now-getting-threats-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-144826-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बैंक खाताधारक से 90 हजार रुपये की ठगी, अब मिल रहीं धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बैंक खाताधारक से 90 हजार रुपये की ठगी, अब मिल रहीं धमकियां
विज्ञापन
बुलंदशहर। साइबर ठगों ने एक और खाताधारक को अपना शिकार बनाते हुए खाते से 90 हजार रुपये ठग लिए। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी एक व्यक्ति के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी करके 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित को यह जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने के बाद मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल बैंक मैनेजर को लिखित सूचना देकर अपना खाता बंद करा दिया। कोतवाली देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी पीड़ित व्यक्ति का बैंक खाता गांव कमालपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में है। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि बीते दिनों उनके मोबाइल पर एक के बाद एक कई मैसेज आए, जिनमें उसके बैंक खाते से पैसे निकाले जाने की सूचना थी। साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी करते हुए उनके खाते से कुल 90 हजार रुपये निकाल लिए थे।
उन्होंने बैंक मैनेजर को पूरे मामले की लिखित सूचना दी और अपना खाता बंद करा दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में साइबर टीम की मदद से जांच की जा रही है।