फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Baloo, six mining point finishes to be bought at an expensive price

अब महंगे दाम पर खरीदना पड़ेगा बालू, छह खनन प्वाइंट खत्म

Fri, 19 May 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Fri, 19 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Baloo, six mining point finishes to be bought at an expensive price
अब महंगे दाम पर खरीदना पड़ेगा बालू, छह खनन प्वाइंट खत्म - फोटो : अमर उजाला

मकान-दुकान का निर्माण कराना अब आसान नहीं होगा। इनके निर्माण के लिए आम लोगों को महंगे दाम पर बालू खरीदना पड़ेगा। जनपद के छह खनन प्वाइंटों में से सिर्फ एक प्वाइंट ही खनन के लिए चिह्नित हुआ है। हापुड़ से लेकर नरौरा तक डॉल्फिन संरक्षण केंद्र होने के कारण खनन के लिए डिबाई को चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में योगी सरकार आते ही अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। घर-दुकान के निर्माण के लिए लोगों को बालू का इंतजाम करने में पसीने छूट रहे हैं। जिला प्रशासन ने वैध खनन के लिए जिला प्रशासन ने स्याना, अनूपशहर, बुगरासी, नरौरा, अहार आदि को चिह्नित किया, लेकिन डॉल्फिन संरक्षण केंद्र होने के कारण वन विभाग के अफसरों ने इस पर अड़ंगा लगा दिया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने खनन के लिए डिबाई को चिह्नित किया, जिस पर वन विभाग ने अपनी एनओसी दे दी। वन विभाग की एनओसी के बाद जिला प्रशासन ने खनन के लिए डिबाई के गांव नोजलपुर खादर को चिह्नित कर टेेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब छह में से सिर्फ एक प्वाइंट से खनन होने पर बालू के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिलेेगी। जो बालू पहले 15 से 25 रुपये फुट तक उपलब्ध हो जाता था, वही बालू अब 40 से 50 रुपये फुट तक मिल पाएगा। एडीएम ने बताया कि  इस पर अमल शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed