फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Balaji Cricket Academy starts night training

Bulandshahar News: बालाजी क्रिकेट एकेडमी पर रात्रि प्रशिक्षण शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Balaji Cricket Academy starts night training
बालाजी क्रिकेट एकेडमी के रात्रि प्र​शिक्षण के शुभारंभ पर एसएसपी, एसपी देहात, एसपी सिटी के साथ ​
बुलंदशहर। जेपी जनता (शर्मा) इंटर कॉलेज के मैदान में बालाजी क्रिकेट एकेडमी पर खिलाड़ी रात में भी प्रैक्टिस कर सकेंगे। प्रैक्टिस ग्राउंड को दूधिया लाइट से जगमग कर दिया गया है। शुक्रवार रात एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने इसका शुभारंभ किया। पूर्व डीजीपी डीएस चौहान ने वीडियो कॉल के माध्यम से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

शर्मा इंटर कॉलेज के मैदान में संचालित बालाजी क्रिकेट एकेडमी पर सुबह-शाम खिलाड़ी नेट एवं मैदान में बल्लेबाजी और गेंदबाजी की बारीकियों को सीख रहे थे। स्कूलों का संचालन शुरू हो जाने पर प्रैक्टिस करने आने वाले खिलाड़ियों की संख्या कम होने लगी। बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच मुनेश गिरी ने बताया कि मैदान पर खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रात्रि प्रशिक्षण शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात रात्रि प्रशिक्षण का एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शुभारंभ किया। साथ ही एसपी देहात तेजवीर सिंह एवं एसपी सिटी शंकर प्रसाद मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व डीजीपी डीएस चौहान ने वीडियो कॉल कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेशों में आयोजित हो रही रात्रि क्रिकेट लीग प्रतियोगिता को देख अभ्यास शुरू कराया है। जिससे खिलाड़ी रोशनी में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। इस दौरान रणजी खिलाड़ी चमन पुष्प, शर्मा इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुकुल शर्मा, सुनील चौधरी, महेंद्र लोधी,अभय सिंह, मोहित देशवार, विरान्त रंजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed