फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bakrid: Devotees pray for peace and harmony after offering namaz

बकरीद : नमाज अदा कर अमन-शांति के लिए अकीदतमंदों ने मांगी दुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Bakrid: Devotees pray for peace and harmony after offering namaz
अनूपशहर में नमाज अदा करते लोग। संवाद
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/अनूपशहर/जहांगीराबाद/डिबाई/अहार/शिकारपुर/बुगरासी/स्याना/नरौरा/अहमदगढ़/गुलावठी/नरसेना। कुर्बानी का त्योहार बकरीद जिलेभर में बृहस्पतिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। कड़ी निगरानी के बीच नगर से लेकर देहात तक की 171 ईदगाहों व 213 मस्जिदों में नमाज अदा की गई। अकीदतमंदों ने देश में अमन व शांति की दुआ मांगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईदगाह पर पहुंचकर फूल वर्षा की।
विज्ञापन

नगर की ईदगाह पर सुबह 7:00 बजे शहर काजी हाजी मौलाना ओसामा ने ईद की नमाज अदा कराई और अकीदतमंदों को देश में अमन-शांति व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से तय स्थान से अलग कुर्बानी न करने किसी तरह का वीडियो बनाकर अपलोड न करने की अपील की। इस दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह देखा गया। बकरीद की नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

ईदगाह के पास नगर पालिका की ओर से बनाए गए कैंप में डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, सीओ प्रखर पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर अंगद यादव और नगर पालिका के ईओ डॉ. अश्विनी कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला चला। घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए गए। साथ ही गरीब और जरूरतमंदों की मदद भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूपशहर में शहर इमाम मोहम्मद सिराज ने हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माइल की ऐतिहासिक कुर्बानी का जिक्र करते हुए कहा कि यह त्योहार हमें सिखाता है कि रब की राह में अपनी सबसे अजीज और कीमती चीज को भी कुर्बान करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस्लामिक नियमों के तहत कुर्बानी के गोश्त के तीन बराबर हिस्से किए जाते हैं—एक हिस्सा गरीबों के लिए, दूसरा सगे-संबंधियों व दोस्तों के लिए और तीसरा हिस्सा खुद के इस्तेमाल के लिए होता है।
नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल, तहसीलदार संजय, अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर त्योहार की खुशियां बांटीं। जहांगीराबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने समाज के लोगों को ईद की बधाई दी। गुलावठी की ईदगाह, जामा मस्जिद, एक मीनार वाली मस्जिद, मकबरे वाली मस्जिद और चांद आदि में नमाज अदा की गई। अहार व अहमदगढ़ क्षेत्र की मस्जिदों में भी नमाज हुई। इसी तरह स्याना, औरंगाबाद, शिकारपुर, अहार, अहमदगढ़, डिबाई, नरौरा, नसेना, ऊंचागांव, खानपुर, बुगरासी, बीबीनगर, सलेमपुर और स्याना समेत अन्य स्थानों पर भी ईद की नमाज अदा की गई। साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को ईद की गले लगाकर बधाई दी।

---
सड़कों पर पुलिस ने किया रूट मार्च, आसमान में ड्रोन से रखी नजर
बुलंदशहर। बकरीद पर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। सुबह नगर क्षेत्र में ईद की नमाज के बाद एसएसपी खुद अधिकारियों के साथ सड़कों पर रूट मार्च करते नजर आए। उन्होंने नगर समेत सिकंदराबाद की सड़कों पर रूट मार्च किया और अधीनस्थों को निर्देश दिए। इस दौरान मिश्रित व घनी आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से नजर रखी गई। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बकरीद पर किसी प्रकार की कोई अनहोनी या घटना की सूचना नहीं मिली है। सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि त्योहार पर लापरवाही न बरती जाए। सुबह ईद की नमाज व मिलन समारोह के बाद टीम के साथ नगर के अंसारी चौक से चौक बाजार होते हुए ऊपरकोट वाले इलाके में रूट मार्च किया। संवाद

अनूपशहर में नमाज अदा करते लोग। संवाद

अनूपशहर में नमाज अदा करते लोग। संवाद

अनूपशहर में नमाज अदा करते लोग। संवाद

अनूपशहर में नमाज अदा करते लोग। संवाद

अनूपशहर में नमाज अदा करते लोग। संवाद

अनूपशहर में नमाज अदा करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed