फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Badri, Sahil, Amit and Deepanshu won the wrestling matches.

Bulandshahar News: बद्री, साहिल, अमित और दीपांशु ने जीते कुश्ती के मुकाबले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Badri, Sahil, Amit and Deepanshu won the wrestling matches.
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव डूंगरा जाट में कुश्ती दंगल के दौरान पहलवानों के हा​थ मिलवाते अति​थि
जहांगीराबाद। ग्राम डूंगरा जाट में रविवार को दो दिवसीय पारंपरिक कुश्ती दंगल का समापन शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। इसमें प्रदेश भर के पहलवान शामिल हुए। पहलवान बद्री, साहिल, अमित और दीपांशु ने कुश्ती मुकाबले जीतकर पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

रविवार को हुए फाइनल मुकाबलों में बड़ी कुश्ती (31 हजार रुपये) में बद्री पहलवान नोएडा ने जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती (11 हजार रुपये) में साहिल पहलवान रोहतक विजेता बने। तीसरी कुश्ती (5100 रुपये) में छोटू पहलवान फिरोजपुर और अंकुर पहलवान इलाहाबाद के बीच कांटे का मुकाबला हुआ जो बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

चौथी कुश्ती (5100 रुपये) में अमित पहलवान डूंगरा जाट ने आशीष पहलवान मेरठ को हराया, जबकि पांचवीं कुश्ती (5100 रुपये) में दीपांशु पहलवान डूंगरा जाट ने कृष पहलवान पचौता को मात दी। विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया। दंगल के आयोजन में ग्राम प्रधान राजकुमार, धर्मवीर सिंह, राजू फौजी, पवन कुमार, हरवीर सिंह, रामवीर सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा और मुकेश कुमार गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed