फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Baby Shower canceled due to lack of new currency, Tully marriage

नई करेंसी की कमी से गोद भराई कैंसल, टली शादी

Wed, 16 Nov 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 16 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Baby Shower canceled due to lack of new currency, Tully marriage
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

500 व 1000 के नोटों के चलन से बाहर होने और नई करेंसी की कमी के चलते शादियां संकट में आ गई हैं। ऐसा ही एक मामला कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद में प्रकाश में आया है। वधू पक्ष की परेशानी को देखते हुए वर पक्ष के लोगों ने दिसंबर में होने वाली शादी को टाल दिया है।

यही नहीं आपसी समझौते से इसी माह होने वाली गोदभराई को कैंसल दिया गया है। नगदी संकट का प्रभाव शादी समारोह और कार्यक्रम में साफ नजर आने लगा है। अनूपशहर के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी शिवओम गुप्ता के बेटे सौरभ गुप्ता का रिश्ता अलीगढ़ तय हुआ है।
विज्ञापन


गोदभराई नवंबर और शादी समारोह अगले माह दिसंबर में होनी थी। नोटबंदी के चलते दोनों पक्षों के लोग नगदी के संकट में आए गए। बिटिया के पिता ने परेशान होकर वर पक्ष वालों से संपर्क किया और अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवओम गुप्ता बताया कि वधू पक्ष की की दिक्कत को देखते हुए हमने आपसी समझौते इसी माह होने ले गोदभराई को कैंसल कर दिया है। दिसंबर में होने वाली शादी की डेट बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। यही नहीं इलेक्ट्रानिक शॉप चलाने वाले सौरभ के पिता शिवओम गुप्ता ने बताया कि हमने शादी भी सादे तरीके से करने का निर्णय लिया है। जिससे वधू पक्ष को दिक्कत न हो।

लाइन में लगीं बीमार वृद्धा को कोतवाल ने पहुंचाया बैंक
नोट बदलने को लेकर नौवें दिन भी बैकों पर जमकर भीड़ उमड़ी। बुधवार को दनकौर रोड पर स्थित बैकों पर व्यवस्था की कमान स्वयं कोतवाल जितेंद्र कुमार ने संभाली। कोतवाल ने पीएनबी के सामने गांव नंदगढ़ी की बुर्जग बीमार भगवती पत्नी रतन लाल को लाइन में लगा देखा तो उन्होंने भगवती को लाइन से निकाल स्वयं बैंक के अंदर ले गए।

कैश वैन के लिए स्‍थान चिन्हित नहीं  हुए
आम आदमी की परेशानी कम करने के लिए सीएम अखिलेश यादव ने ऐसे वंचित क्षेत्रों में कैश वैन भेजने की घोषणा की थी जहां बैंक शाखा नहीं हैं। चार दिन बीत गए अब तक एक भी स्थान चिंहित नहीं किया गया है।


बैंकों में स्याही न पहुंचने पर नहीं बदले नोट 
क्षेत्र के बैंकों में स्याही ना पहुंचने पर 500 और 1000 के नोट नहीं बदले गए। चठहेरा निवासी सोहनपाल और दानिश ने बताया कि नोट न बदले जाने से घरेलू खर्चा नहीं चल पा रहा। अमगरगढ़ बैंक के प्रबंधक ओपी मौर्य ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के चलते एक काउंटर चलाया जा रहा है। ऊंचागांव स्थित पीएनबी के प्रबंधक संदीप साही ने बताया कि बुधवार स्याही न होने से नोट बदलने का कार्य प्रभावित रहा।

30 को दो बेटियों की शादी, पिता लाइन में
 सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव कावरा निवासी राधे भी बैंक की लाइन में लग कर रुपए निकालने लग रहे। उनकी दो बेटियों की शादी 30 नवंबर को है। ऐसे में राधे को नगदी संकट से जूझना पड़ रहा है। उसे समझ नहीं आ रही है कि नई करेंसी के अभाव वह शादी के खर्चे कैसे निपटाएंगे।



इसलिए वह परिवार के साथ दिनभर बैंक की लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। वह शादी का कार्ड भी लेकर आए थे, ताकि बैंक वालों को अपनी परेशानी बता सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed