{"_id":"663517cdee8f346d220a5aac","slug":"babu-bodhraj-convent-school-won-under-14-cricket-tournament-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-115270-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बाबू बोधराज कान्वेंट स्कूल ने जीता अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बाबू बोधराज कान्वेंट स्कूल ने जीता अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
गुलावठी। एससीए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में साईं स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के तत्वावधान में चल रहे अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बाबू बोधराज कान्वेंट स्कूल सिकंदराबाद ने बाईसीएन क्रिकेट अकादमी बुलंदशहर को 2 विकेट से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता हिमांशु मित्तल, विद्यालय के चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल एवं निदेशक मयंक अग्रवाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
निदेशक मयंक अग्रवाल ने बताया कि बाईसीएन क्रिकेट अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 272 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने 8 विकेट खोकर 273 रन बना लिए। बाबू बोधराज स्कूल की ओर से अभय ठाकुर ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 32 गेंदों में 7 चौके व 10 छक्कों की मदद से 98 रन बनाए। सौरिश चोपड़ा ने 53 रन की पारी खेली।
बाईसीएन की ओर से समद ने 82 रन तथा जॉन ने 75 रनों की पारी खेली। अभय ठाकुर को शानदार बैटिंग के लिए मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार आमान खान, बेस्ट बॉलर अब्दुल समद व बेस्ट फील्डर अजान को दिया गया। प्लेयर ऑफ दा टूर्नामेंट का खिताब काजिम को मिला। इस मौके पर वीरेंद्र अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, बाबू बोधराज स्कूल के निदेशक राम चोपड़ा, नवीन सचदेवा, विजय कुमार, सुखदेव, संजय सोलंकी, राजेश टोल, संजय आनंद, नाजिम अली आदि मौजूद रहे। निदेशक मयंक अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभारने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। टूर्नामेंट में बुलंदशहर, सिकंदराबाद, हापुड़ आदि की अनेक टीमों ने भाग लिया था।