फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Aya's phone was tampered, call details were deleted

Bulandshahar News: आया के फोन में की गई थी छेड़छाड़, डिलीट की गई थीं कॉल डिटेल्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी निजी स्कूल की आया की हत्या के मामले में पुलिस हत्यारे तक नहीं पहुंच सकी है। आया के फोन में छेड़छाड़ की गई थी। उसकी कॉल डिटेल्स को मिटाया गया है। हत्या किसने की यह सवाल अब भी बरकरार है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक व्यक्ति का नाम सामने आया तो उसे पूछताछ के लिए बुलाया। जिसने संबंध होने की बात तो स्वीकार की लेकिन हत्या से इंकार किया। शक के दायरे में करीबी लोग हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला देहात क्षेत्र में ही स्थित एक निजी स्कूल में आया का काम करती थी। गत बुधवार को वह स्कूल आई और दोपहर को छुट्टी के बाद घर के लिए भी निकल गई। लेकिन वापस नहीं लौटी। जिस पर परिजनों ने बृहस्पतिवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। देर शाम ही उसका शव गांव के निकट हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर के पास एक खेत में पड़ा मिला था। परिजनों व ग्रामीणों ने दुष्कर्म की आशंका भी व्यक्त की लेकिन शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने महिला की हत्या के बाद कुछ लोगों को महिला के पास मिले मोबाइल फोन की सीडीआर के माध्यम से हिरासत में लिया था। जिसमें एक व्यक्ति से फोन पर उसका कई बार संपर्क होने का मामला सामने आया था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने कहा कि उसके महिला के साथ संबंध थे लेकिन उसने उसकी हत्या नहीं की है। हालांकि, अधिकारी अभी इस बाबत चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


स्कूल से एमएमआर तक सीसीटीवी में हुई थी कैद
महिला बुधवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल से निकलते हुए सीसीटीवी में नजर आई थी। इसके बाद एमएमआर मॉल के निकट एक टेंपो में सवार होते हुए भी दिखी। इसके बाद उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। आशंका जताई जा रही है कि टेंपो से उतरने के बाद या फिर टेंपो से ही उसका अपहरण कर वारदात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 15 मिनट के लिए ऑन हुआ था फोन
मृतका के परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे तक उसके घर न पहुंचने पर फोन किया गया तो उनका फोन बंद जा रहा था। बाद में शाम करीब साढ़े सात बजे फोन ऑन हुआ। जिसके बाद नंबर पर कॉल की गई लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। करीब 15 मिनट बाद फोन फिर से बंद हो गया।



महिला की मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका है। दुष्कर्म की भी पुष्टि नहीं हुई है। शरीर पर चोट के मामूली तीन निशान हैं। मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed