{"_id":"69121e692d0f4cae4b0ab4b9","slug":"autos-and-e-rickshaws-occupy-more-than-half-the-road-affecting-traffic-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-110269-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आधे से ज्यादा सड़क पर ऑटो व ई-रिक्शा का कब्जा, यातायात हो रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आधे से ज्यादा सड़क पर ऑटो व ई-रिक्शा का कब्जा, यातायात हो रहा प्रभावित
विज्ञापन
खुर्जा में रोडवेज बस स्टैंड के निकट जाम में फंसे वाहन । संवाद
खुर्जा। नगर में मुख्य मार्ग पर आधे से ज्यादा सड़क पर ऑटो व ई-रिक्शाओं का कब्जा बना हुआ है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। जीटी रोड, पहासू रोड व जंक्शन रोड पर दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। पुलिस की ओर से चलाए जाने वाले अभियान का असर भी कुछ घंटों तक सीमित रहता है।
कारोबारी संचित बंसल ने बताया कि खुर्जा का रोडवेज बस अड्डा तिराहा सबसे मुख्य बिंदू है। जहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। वहीं पर लगभग 500 मीटर रास्ते में दोनों दिशाओं में ऑटो व ई-रिक्शा खड़े रहते हैं। बीच मार्ग पर ऑटो खड़े रहने से बुलंदशहर व अलीगढ़ की ओर आने- जाने वाहनों को रास्ता नहीं मिल पाता है। वहीं बस भी मार्ग पर फंस जाती हैं। इस वजह से जाम लग जाता है और लोग परेशान हाेते हैं।
यही आलम पहासू अड्डा तिराहा और जेवर अड्डा चौराहा पर भी रहता है। तीनों मुख्य जाम बिंदुओं पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ऑटो चालकों का अतिक्रमण कम नहीं हो रहा है। व्यापारियों की ओर से कई बार पुलिस अधिकारियों व नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मार्ग पर खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाता है। मौजूद पुलिसकर्मी भी उनका चालान काट जुर्माना करते हैं।