फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Aunt killed her nephew by hitting him with a hammer In Bulandshahr

मामी ने भांजे को मार डाला: 'करता था घिनौनी हरकत...', महिला ने हथौड़े से किए वार, हत्या कर खुद पहुंची थाने

Fri, 31 Oct 2025 01:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 31 Oct 2025 01:48 PM IST
सार

हत्यारोपी महिला के थाने पहुंचने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल शिकारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Aunt killed her nephew by hitting him with a hammer In Bulandshahr
मामी ने भांजे को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामी ने अपने ही भांजे की हथौड़े से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी महिला खुद थाने पहुंची और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुटी है।

विज्ञापन

यह जघन्य वारदात बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गंज सादात में हुई। जानकारी के अनुसार, रुखसाना नामक महिला ने अपने 35 वर्षीय भांजे इमरान की हथौड़े से कई बार प्रहार कर हत्या कर दी। आरोप है कि भांजा इमरान अपनी मामी की इज्जत पर हाथ डाल रहा था, जिसके कारण गुस्से में रुखसाना ने यह खौफनाक कदम उठाया। वारदात को घर के अंदर ही अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी महिला के थाने पहुंचने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल शिकारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि घरेलू विवाद या व्यक्तिगत रंजिश इस हत्या का कारण हो सकती है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed