फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Attempted rape by holding a young woman hostage in a house, tearing her clothes

Bulandshahar News: युवती को घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास, कपड़े फाड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape by holding a young woman hostage in a house, tearing her clothes
मोदीनगर। निवाड़ी के एक गांव में गैर समुदाय के युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर 21 वर्षीय युवती को घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने विरोध करने पर युवती को बेरहमी से पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पुलिस ने दो के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

निवाड़ी के एक गांव निवासी युवक के अनुसार बुधवार को उसकी 21 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच हर्ष ने युवती को किसी काम के बहाने अपने घर बुला लिया। युवती के वहां पहुंचते ही आरोपी ने घर की कुंडी बंद कर दी। घर में पहले से ही मौजूद हर्ष का दोस्त आसु युवती से छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत करने लगा। आरोपी युवती को घसीटते हुए कमरे में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। युवती ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचा दिया। गुस्साए आरोपी ने युवती का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर मौके पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बन गया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार हर्ष और आसु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed