{"_id":"601d81268ebc3e26bc2b6c30","slug":"attempt-to-rape-case-bulandshahr-news-gbd213224541","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को दस वर्ष का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को दस वर्ष का कारावास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को दस वर्ष का कारावास
बुलंदशहर। छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वितीय राजेश पाराशर ने दोषी करार दिया है। साथ ही उसे दस वर्ष के सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया है।
विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो भरत शर्मा और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ध्रुव कुमार वर्मा ने बताया कि सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 21 मार्च 2017 को सिकंदराबाद कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि 21 मार्च को वह मजदूरी करने गई थी। उसी दौरान गांव निवासी आरोपी हरिओम उसकी छह वर्षीय मासूम पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने उसे 15 रुपये का लालच दिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। वादिया की दूसरी पुत्री ने आरोपी को देखा और शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी वहां से भाग गया। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। अब न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए दस वर्ष सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया है।