फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   attack on girl

दोस्ती न करने पर छात्रा पर किया धारदार हथियार से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
attack on girl
दोस्ती न करने पर छात्रा पर किया धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन

ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव में दोस्ती करने से इनकार करने पर नाबालिग छात्रा को एक युवक ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। बाद में आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही उसकी तलाश की जा रही है, किशोरी को भी मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों थाना नरसेना क्षेत्र के कस्बा ऊंचागांव निवासी स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा ग्यारह की छात्रा अर्द्धवार्षिक परीक्षा देकर घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया और अभद्रता करते हुए धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर अन्य लोगों को एकत्रित होता हुआ देख आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकला। लोगों ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी को पत्र देकर बताया कि औरंगाबाद के गांव इलना निवासी युवक मोनू आए दिन उसे फोन पर दोस्ती करने की बात कर परेशान करता है। जबकि, पीड़िता उससे कई बार इंकार कर चुकी है। आरोप है कि इसी के चलते आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और सड़क किनारे आम के बाग में ले गया, जहां आरोपी ने पहले उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने पीड़िता पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

आरोपी ने सोशल मीडिया पर वायरल की फोटो
आरोपी ने घटना के बाद पीड़िता की फोटो सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखकर वायरल कर दी है। इस पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई। इस पर परिजनों ने एसएसपी से मिलकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार
मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- यज्ञदत्त शर्मा, थाना प्रभारी नरसेना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed