{"_id":"6182c0311ae06449fb1ea74e","slug":"atm-cashless-sikandrabad-news-gbd2288348167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशलेस हुए एटीएम, खाली हाथ लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशलेस हुए एटीएम, खाली हाथ लौटे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैशलेस हुए एटीएम, खाली हाथ लौटे लोग
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। त्योहारी सीजन में बुधवार को दिन निकलते ही नगर के एटीएम कैशलेस हो गए। लोग रुपये निकालने के लिए दिनभर एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर लगाते रहे। अधिकांश एटीएम से लोग खाली हाथ लौटे।
ग्राम सलेमपुर कायस्थ निवासी सुंदरपाल ने बताया कि दीवाली पर्व की तैयारी के लिए खरीदारी करने के लिए बुधवार सुबह करीब आठ बजे एटीएम पर कैश निकालने के लिए गए थे लेकिन एटीएम में कैश नहीं था। कस्बा निवासी सत्येंद्र ने बताया कि उन्होंने नगर के सभी एटीएम बूथों पर कैश निकालने का प्रयास किया लेकिन सभी एटीएम कैशलेस मिले। कैश निकालने के लिए उन्होंने दिन भर नगर के सभी एटीएम बूथों के चक्कर लगाए। मगर किसी भी एटीएम से कैश नहीं निकला।
जिला अग्रणी बैंक के मैनेजर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सभी बैंक के प्रबंधकों को पर्व पर एटीएम में किसी भी सूरत में कैशलेस नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ा।