फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Athletics trials for district level selection tomorrow

Bulandshahar News: जिला स्तरीय चयन के लिए एथलेटिक्स ट्रायल कल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Athletics trials for district level selection tomorrow
बुलंदशहर। टांडा स्टेडियम में सीनियर पुरुष-महिला एथलेटिक्स खिलाड़ियों के चयन के लिए बुधवार को जिला स्तरीय ट्रायल होगा। जिला खेल विभाग ने जिले के इच्छुक सीनियर महिला-पुरुष एथलेटिक्स खिलाड़ियों को ट्रायल में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता 12 से 13 जनवरी तक अयोध्या के क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर होगी। वहीं, महिला वर्ग की 15 से 16 जनवरी तक होगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन को जिला एवं मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आठ जनवरी को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग कर सकेंगे। ट्रायल में 100, 200, 400, 800, 1500 व तीन हजार मीटर दौड़, 110 व 400 मीटर हर्डल जंप, दो हजार मीटर स्टिपल चेस, हाई जंप, पोल वाल्ट, लॉग जंप, ट्रिपल जंप, शाटपुट, डिस्कस थ्रो, हैंमर थ्रो, जेबलिन थ्रो, मिडले रिले, वाकिंग पुरुष की दस हजार महिला की पांच हजार मीटर आदि का ट्रायल होगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ी जन्मतिथि प्रमाणपत्र व आधार कार्ड की छायाप्रति व मूल प्रति साथ लेकर जरूर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed