फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ATGL pumps remained closed for the second day, DSO took information

Bulandshahar News: एटीजीएल के पंप दूसरे दिन भी रहे बंद, डीएसओ ने ली जानकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के सीएनजी पंप सोमवार दूसरे दिन भी बंद रहे। जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने संचालकों के बीच पहुंचकर इसकी जानकारी ली। वहीं, सीएनजी पंप संचालकों ने बैठक कर निर्णय लिया है कि जल्द मांग पूरी नहीं होने पर जिले के सभी पंप बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) एसोसिएशन बुलंदशहर के प्रवक्ता डॉ. हिमांशु शर्मा और सदस्य अमित शर्मा ने बताया कि हमारी ट्रेड मार्जिन बढ़ाने, बिजली बिल भुगतान, कर्मचारियों को ड्रेस और मेंटेनेंस चार्ज समेत अन्य किसी भी मांग को सालों बाद भी कोई विचार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जबकि लगातार मांग पूरी करने की मांग जारी रही। ऐसा नहीं होने पर संचालकों को हड़ताल कर पंप बंद करने पड़े हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को जिले में संचालित दूसरे सीएनजी पंप संचालकों ने भी बैठक में शामिल होकर इस हड़ताल में शामिल होने की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका यह भी कहना है कि आसपास के जिलों में सीएनजी का रेट कम है, जबकि जिले में अधिक है। इसका भी विरोध किया जाएगा। बैठक में अभिषेक सिंह, विकास चौहान, एसके पांडेय, नितिन सिंह और शिवांग सिंह आदि शामिल रहे।

दूसरी ओर जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह का कहना है कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर सीएनजी पंप संचालकों से उनकी मांग के संबंध में जानकारी ली है। उनकी मांग को आगे पहुंचाया जाएगा। उनका यह भी कहना है कि अभी जिले में खुर्जा क्षेत्र में एटीजीएल से संचालित पंप बंद हैं। इससे अभी ज्यादा परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed