{"_id":"64de49b10493068f1009e3fc","slug":"assistant-teacher-slapped-headmaster-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-3069-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सहायक अध्यापक ने प्रधानाध्यापक को मारा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सहायक अध्यापक ने प्रधानाध्यापक को मारा थप्पड़
विज्ञापन
औरंगाबाद। अगौता ब्लॉक क्षेत्र के गांव अकबरपुर रैना स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक के देर से आने पर प्रधानाध्यापक ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो सहायक अध्यापक ने प्रधानाध्यापक को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने के बाद प्रधानाध्यापक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गांव अकबरपुर रैना के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रीति गुप्ता प्रधानाध्यापक हैं। कंचना कुमारी सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। बुधवार को सहायक अध्यापक के विद्यालय लेट आने पर प्रधानाध्यापक ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया तो सहायक अध्यापक ने प्रधानाध्यापक के साथ गाली गलौज करते हुए थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने से प्रधानाध्यापक कुर्सी से नीचे गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। प्रधानाध्यापक को उपचार के लिए सीएचसी रैना में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद प्रधानाध्यापक को छुट्टी दे दी गई।
पीड़ित प्रधानाध्यापक का आरोप है कि सहायक अध्यापक इस घटना से पूर्व भी उनके साथ मारपीट कर चुकी है। पीड़ित प्रधानाध्यापक ने आरोपी अध्यापिका के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। अगौता थाना प्रभारी ने बताया कि थप्पड़ मारने का वीडियो नहीं, बल्कि मोबाइल छीनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित प्रधानाध्यापक की तरफ से थाने पर कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गांव अकबरपुर रैना के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में है। मामले की रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को भेजी गई है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जायेगी। - यशवंत सिंह, खंड शिक्षाधिकारी अगौता