फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Assembly will elect 30 thousand personnel

30 हजार कर्मी कराएंगे विस चुनाव

Fri, 30 Dec 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Fri, 30 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Assembly will elect 30 thousand personnel
चुनाव - फोटो : ब्यूरो

विधानसभा चुनाव-2017 में 30 हजार कर्मचारी और अधिकारी चुनाव ड्यूटी करेंगे। 16 हजार कर्मी और अफसरों को पोलिंग अफसर रथम, पोलिंग अफसर द्वितीय, पोलिंग अफसर तृतीय और पोलिंग अफसर चतुर्थ बनाया जाएगा। करीब 14 हजार कर्मचारी रिजर्व में सुरक्षित  रखे जाएंगे।

विज्ञापन


मेन स्ट्रीम के कर्मचारियों के अवकाश पर होने की स्थिति रिजर्व कोटे से काम लिया जाएगा।  आयोग के पोर्टल पर कर्मचारियों की डिटेल भरी जा रही है। कर्मचारी का नाम, विभाग का नाम,मोबाइल नंबर और पद का उल्लेख किया गया है। कर्मचारी चुनाव में क्या भूमिका निभाएगा इसका जिक्र भी है।
विज्ञापन


कुल 30 हजार कर्मचारियों को चुनाव के लिए तैयार किया जाएगा। कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग की तारीख जल्द ही तय हो जाएगी। कर्मचारियों का विवरण पोर्टल पर भरा जाने लगा है। डिप्टी निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि अपलोडिंग की जिम्मेदारी विभागवार दे दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हटाए जाएंगे होर्डिंग्स
डीएम आंजनेय कमार सिंह ने बताया कि आचार संहिता लागू होते ही होर्डिंग्स, बैनर और वॉल पेंटिंग के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम और तहसीलदारों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। होर्डिंग्स बैनर का खर्चचुनाव मे प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा।

208 शातिरों पर गुंडा एक्ट और 42 पर गैंगस्टर की कार्रवाई
पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में 208 बदमाशों पर गुंडा एक्ट और 42 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। साथ ही 111 आरोपियों को गोवध अधिनियम में निरुद्ध किया है। एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि बीते सालों की अपेक्षा जिला पुलिस ने इस साल सर्वाधिक निरोधात्मक कार्रवाई की।

वर्ष 2016 में कुल 65,980 लोगों पर विभिन्न एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जबकि वर्ष 2015 में इस एक्ट के तहत कार्रवाई का आंकड़ा 28,052 था। वहीं, वर्ष 2014 में 31,419 था। इस साल गोवध अधिनियम के तहत 111 मामलों में कार्रवाई की गई है।

आईटी एक्ट के तहत 25, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 22, पॉक्सो एक्ट के तहत सात मामलों में कार्रवाई हुई। शस्त्र अधिनियम के तहत 475, नारकोटिक्स अधिनियम के तहत 31, आबकारी अधिनियम के तहत 589 मामले दर्ज किए गए। एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते यह अभियान जारी रहेगा।

 दो दिन में जमा कराएं असलहे : सीओ
 थाना परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीओ प्रीति सिंह ने लोगों से क्षेत्र में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनावों के मद्देनजर लोग से दो दिन में लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने को कहा।


 इंस्पेक्टर संजय कुमार पांचाल ने शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। इस मौके पर सेवानिवृत हुए दरोगा बाबूराम सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सीओ प्रीति सिंह व इंस्पेक्टर संजय कुमार पांचाल ने विदाई दी। व्यापारी नेता धनंजय शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, भोला पंडित ने बाबूराम सिंह को शॉल ओढ़ाकर कर विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed