फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Assembly Extension Training Camp

ठगबंधन नहीं रोक पाएगा भाजपा का विजय रथ : केशव प्रसाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Assembly Extension Training Camp
सिकंदराबाद के गांव बिलसूरी में जनसभा को संबो​धित करते उप मुख्यमंत्री स्रोत संवाद
खुर्जा/सिकंदराबाद। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे सभी दल एकजुट होकर ठगबंधन बनाने के बाद भी 2024 के चुनाव में भाजपा को हैट्रिक बनाने से नहीं रोक पाएंगे। तीन राज्यों में आए चुनावी नतीजों के बाद राहुल गांधी का घमंड टूट चुका है, अब अखिलेश यादव का घमंड भी टूटेगा।
विज्ञापन




उपमुख्यमंत्री बुधवार को खुर्जा के शिकारपुर रोड स्थित एक निजी होटल में तीन क्षेत्रों के विधानसभा विस्तारक प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों के हित में कार्य करती है। जो कहती है वह करके दिखाती है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आए चुनावी नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा है। यह भरोसा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भी कायम रहेगा। जैसे मोदी के मन में भारत है, वैसे ही भारत के मन में भी मोदी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर कहा कि उनका घमंड अब टूट चुका है। प्रदेश में अखिलेश यादव का घमंड टूटना बाकी है, इसे भी 2024 में तोड़ दिया जाएगा। गौमूत्र वाले राज्यों में भाजपा की सरकार को लेकर कहा कि भाजपा पूरे देश में सरकार बनाएगी और हर राज्य में कमल खिलेगा। राजस्थान में राजपूत सेना के अध्यक्ष की हत्या को लेकर कहा कि अभी राजस्थान में सरकार ने शपथ नहीं ली है। सरकार के शपथ लेते ही कानून का राज कायम कराया जाएगा।
विज्ञापन




बाबा साहेब को किया नमन

संविधान दिवस के अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने बाबा साहेब को नमन किया और कहा कि आज ही के दिन 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया था। जिसके चलते आज शौर्य दिवस मनाया जा रहा है। अब केवल 22 जनवरी का लोगों को इंतजार है, ताकि रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो जाए और उन्हें रामलला के दर्शन करने का मौका मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब महिलाओं के नाम से होती है परिवार की पहचान

सिकंदराबाद के गांव बिलसूरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 10 लाख स्वयं सहायता समूह के माध्यम से भाजपा सरकार ने एक करोड़ 20 लाख महिलाओं को रोजगार के अवसर देकर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया है। अब परिवारों की पहचान पुरुषों के नाम से नहीं अपितु महिलाओं के नाम से होती है। उप मुख्यमंत्री ने योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, मकान आदि की चाबी भी सौंपी। क्षेत्र में स्टेडियम बनाने की लोगों की मांग पर उप मुख्यमंत्री ने बिलसूरी में स्टेडियम बनाने के लिए डीएम को निर्देश दिए। इसके साथ ही गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए।



तीन सत्रों में आयोजित हुआ प्रशिक्षण वर्ग

खुर्जा क्षेत्र में निजी होटल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का तीन सत्रों में आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने लोगों को संबोधित करते हुए चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। अंतिम वर्ग को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जैसे राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, हमें भी वैसे ही कार्य करना है। इस दौरान मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी बसंत त्यागी, सांसद डा. भोला सिंह, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष खुर्जा अंजना सिंघल, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, युवा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, संतोष वाल्मीकि, संजय चौधरी, दीपक ऋषि, दीपक दुलहरा मौजूद रहे।




लोकसभा चुनावों में भी चलेगा पीएम मोदी का जादू : भूपेंद्र चौधरी

गुलावठी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद अब 2024 के लोकसभा चुनावों में भी पीएम नरेंद्र मोदी का जादू चलेगा। वह बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। इस मौके पर स्याना विधायक देवेंद्र लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, हापुड़ जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ रेखा नागर, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया, मन्नू पंड़ित, सुधीर शर्मा, दीपक गोयल, गौरव तेवतिया, भाजयूमों जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed