{"_id":"6797bccf04ddacf02a02550e","slug":"assault-with-policeman-report-on-four-including-former-bsp-candidate-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-128711-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, पूर्व बसपा प्रत्याशी सहित चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, पूर्व बसपा प्रत्याशी सहित चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला ओम पैलेस में पुलिसकर्मी व उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बसपा के पूर्व प्रत्याशी हाजी इमरान सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
ओम पैलेस निवासी मोइन खान ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने मकान में निर्माण कार्य कर रहे हैं। रविवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से उनके घर ईंट आ रही थी। बसपा के पूर्व प्रत्याशी हाजी इमरान ने रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली रोक लिया और इधर से जाने का विरोध किया। जब उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली को ले जाने के लिए कहा तो हाजी इमरान ने अपने परिवार के अदनान, सलमान अंसारी, एक नाबालिग के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की
। जब उन्हें बचाने के लिए उनके पिता मोबीन खान, भाई आए तो आरोपियों ने लाठी, डंडों से उनके साथ भी मारपीट की। बताया गया कि मोबीन खान यूपी पुलिस में सिपाही है और फिलहाल उनकी तैनाती गाजियाबाद पुलिस लाइन में है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर हाजी इमरान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।