फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Assam Rifles soldier dies due to cardiac arrest Bulandshahar

Bulandshahar: हृदयगति रुकने से असम राइफल्स के जवान का निधन, पैतृक गांव में दी गई अंतिम विदाई

Sun, 07 Dec 2025 04:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Dec 2025 04:19 PM IST
सार

4 दिसंबर को हुई इस दुखद घटना के बाद, सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को सेना की एक टुकड़ी द्वारा उनके पैतृक गांव लाया गया। इस दौरान पूरे गांव में गमगीन माहौल रहा।

विज्ञापन
Assam Rifles soldier dies due to cardiac arrest Bulandshahar
हृदयगति रुकने से जवान का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम राइफल्स में तैनात औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगलाकरन निवासी जवान अरुण राघव का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। 4 दिसंबर को हुई इस दुखद घटना के बाद, सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को सेना की एक टुकड़ी द्वारा उनके पैतृक गांव लाया गया। इस दौरान पूरे गांव में गमगीन माहौल रहा और नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन


जवान अरुण राघव के पार्थिव शरीर को गांव पहुंचने पर सेना की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तिरंगे में लिपटी उनकी पार्थिव देह पर असम राइफल्स के जवानों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम सलामी दी। इस भावुक क्षण में प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन




इस दौरान जवान की पत्नी और मां सदमे से बेसुध हो गईं, जबकि अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के सदस्यों ने जवान के शव को देखकर दहाड़ें मारकर अपना दुख व्यक्त किया। पूरे गांव में इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed