फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ASP arrived to investigate the murder of an old woman eight months ago

Bulandshahar News: आठ महीने पहले हुई वृद्धा की हत्या में जांच करने पहुंचीं एएसपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
पहासू। कस्बा क्षेत्र के फतिहाबाद गांव में पिछले साल 12 नवंबर को खेत में शौच करने से मना करने पर वृद्धा की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। मामले में तीन महिलाएं अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। मामले में अपराध शाखा प्रभारी एएसपी अनुकृति शर्मा गांव में जांच करने पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन

फतिहाबाद गांव निवासी कंचन ने 12 नवंबर 2022 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। कंचन के द्वारा दी गई गई शिकायत के अनुसार पीड़ित की मां नेक्सी देवी (65) खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। तभी खेत पर शौच करते वक्त गांव निवासी बाबूलाल को नेक्सी देवी ने वहां से भगा दिया। कुछ देर बाद बाबूलाल वहां आया और डंडा लेकर वृद्धा नेक्सी देवी पर हमला कर दिया। आरोपी बाबूलाल ने नेक्सी देवी के सिर पर वार किया, जिसमें वह वहीं लहूलुहान अवस्था में गिर गईं।
विज्ञापन

इस दौरान गांव निवासी शीला देवी, कमलेश देवी और भूदेवी वहीं थी। तीनों ने वृद्धा नेक्सी देवी को उपचार के लिए न ले जाकर, खेत में खींच कर अंदर ले गईं और उसके ऊपर कटी हुई घास डाल दी। ऐसे में नेक्सी देवी की वहीं मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केवल बाबूलाल को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा। अन्य तीन महिलाएं अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। मृतका वृद्धा के बेटे कंचन ने बताया कि आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए उसने कई बार थाना प्रभारी और सीओ से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में पीड़ित ने मेरठ पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत कर आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अपराध शाखा प्रभारी होने के कारण मामले की जांच मेरे पास है। जांच प्रक्रिया के तहत गांव में गई थी। लोगों से पूछताछ की गई है।- अनुकृति शर्मा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed