{"_id":"5f2ee43a8ebc3e3ca30dfa7d","slug":"asked-for-leave-on-mother-s-illness-got-transferred-thrice-bulandshahr-news-gbd203404513","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की बीमारी पर छुट्टी मांगी तो हो गया तीन बार स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की बीमारी पर छुट्टी मांगी तो हो गया तीन बार स्थानांतरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की बीमारी पर छुट्टी मांगी तो हो गया तीन बार स्थानांतरण
बुलंदशहर। बीमार मां की देखभाल करने के लिए छुट्टी मांगना एक एबीपीएम को भारी पड़ता जा रहा हैं। अफसरों द्वारा एबीपीएम का एक माह में तीन बार स्थानांतरण कर दिया गया। आरोप है कि उसे बिना वजह डिवीजन इंस्पेक्टर द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।
लखावटी ब्लॉक क्षेत्र के गांव निमचाना डाकघर में एबीपीएम के पद पर तैनात पवन शर्मा का आरोप है कि मां का एक्सीडेंट होने पर उनकी देखभाल करने के लिए विभाग से छुट्टी मांगी थी। अफसरों द्वारा मौखिक अवगत कराने और अवकाश का आवेदन स्वीकार न करने पर डाक के माध्यम से एक माह पूर्व भेजकर अवगत कराया गया। आरोप है कि डिवीजन इंस्पेक्टर द्वारा अवकाश स्वीकृत करने की जगह निमचाना डाकघर से स्याना ब्लॉक क्षेत्र के गांव बरौली वासुदेवपुर डाकघर स्थानांतरण कर दिया गया। घर से डाकघर की दूरी अधिक होने पर अफसरों को मां की बीमारी के बारें में पुन: अवगत कराया गया तो डिवीजन इंस्पेक्टर द्वारा बरौली वासुदेवपुर से निमचाना डाकघर स्थानांतरण कर दिया गया। इसके बाद अब डिवीजन इंस्पेक्टर द्वारा मूढ़ी बकापुर डाकघर स्थानांतरण कर दिया गया है। अवकाश के लिए वह अफसरों से लगातार मांग कर रहे हैं। लेकिन अवकाश की जगह लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।
पूर्व में भी डिवीजन इंस्पेक्टर की मिल चुकी है शिकायत
डिवीजन इंस्पेक्टर पर आरोप लगने का यह कोई पहला मामला नहीं हैं। इससे पूर्व भी विभाग के अन्य कर्मचारियों का शोषण करने की उच्च अफसरों से कर्मी कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कर्मियों की शिकायत उच्च अफसरों तक न पहुंच पाने के कारण डिवीजन इंस्पेक्टर के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। इस संबंध में डिवीजन इंस्पेक्टर से वार्ता करने का प्रयास किया तो फोन रिसीव न होने के कारण वार्ता न हो सकी।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में नहीं है। एबीपीएम के स्थानांतरण के मामले की जानकारी की जाएगी। अवकाश के संबंध में एबीपीएम का कोई पत्र अभी तक मिला नहीं है।
- केएस यादव, डाक अधीक्षक