फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   arvind will play in olympic

खुर्जा के अरविंद ने रोइंग के डबल स्कल्स प्रतियोगिता को किया क्वालिफाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
arvind will play in olympic
खुर्जा के अरविंद ने रोइंग के डबल स्कल्स प्रतियोगिता को किया क्वालिफाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा निवासी रोइंग खिलाड़ी अरविंद सोलंकी ने टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है। भारतीय नौका चालक अर्जुन लाल जाट के संग लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में उन्होंने क्वालिफाई कर लिया है। अरविंद सोलंकी के ओलंपिक में चयन होने से परिजन और साथी खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की। वहीं, कोरोना काल के चलते फोन पर परिवार को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
खुर्जा क्षेत्र के गांव खबरा निवासी अरविंद सोलंकी रोइंग खिलाड़ी हैं। अरविंद 2016 में फौज में भर्ती हुए थे इसके बाद 2017 में रोइंग खेल की शुरूआत की थी। इस दौरान कोच हरिदेव और सुनील कुमार से खेल की बारीकी सीखकर आगे बढ़ते गए। शुरू से ही अरविंद का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर जनपद और देश का नाम रोशन करने का रहा है। अरविंद का कहना है कि रोइंग खेल खतरों से भरा हुआ है लेकिन हिम्मत न हारकर देश का नाम रोशन करने के लिए लगातार नेशनल स्तर पर प्रतिभाग कर रहा हूं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी तक सिल्वर मेडल जीत चुका हूं और गत कई वर्षों से ओलंपिक में चयन होने के लिए तैयारी कर रहा था। बताया कि ओलंपिक के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ जिसमें जाकिर खान सिंगल्स स्कल्स और अर्जुन लाल के संग वह संग लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में क्वालिफाई करने में सफल रहे।
विज्ञापन

23 जुलाई से शुरू होगा ओलंपिक
कैनोइंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शांति स्वरूप ने बताया कि पहली बार ओलंपिक खेलों में देश की एकमात्र जोड़ी प्रतिभाग करेगी। कोरोना संक्रमण के चलते अन्य ओलंपिक क्वालिफायर में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ओलंपिक के लिए अभी 80 दिन शेष है। इन दिनों को अरविंद पूना में तैयारियां कर रहा हैं। बताया कि फौज में भर्ती होने के दौरान उन्होंने ही अरविंद को खेल में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद वह रोइंग से जुड़ा। इससे पूर्व वह 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में प्रतिभाग कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोइंग में अब तक का सफर
अरविंद सोलंकी अब तक 37वीं नेशनल चैंपियनशिप 2018 में दो गोल्ड मेडल, 2019 में हुई वर्ल्ड रोइंग चैंपियनशिप में 13वां स्थान जो ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुई। साउथ कोरिया में 19वीं एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, 38वीं नेशनल चैंपियनशिप में दो सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। खेल में उम्दा प्रदर्शन किए जाने पर हाल ही में सेना में नायब सूबेदार के पद पर प्रमोट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed