{"_id":"65185ea77cd13b9d11066088","slug":"arvind-welcomed-in-village-after-winning-silver-medal-in-asian-games-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-1153-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने पर गांव में अरविंद का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने पर गांव में अरविंद का किया स्वागत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। चीन में आयोजित एशियन गेम्स की रोइंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले अरविंद सोलंकी शनिवार को खुर्जा में स्थित अपने गांव खबरा लौटे। गांव में आने पर ग्रामीणों व परिजनों ने अरविंद का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बधाई देने वालों की लाइन लगी रही।
खबरा गांव निवासी अरविंद सोलंकी ने चीन में आयोजित एशियन गेम्स में अपने साथी अर्जुन लाल जाट के साथ लाइट वेट मेंस डबल्स में रजत पदक जीता। अरविंद ने एशियन गेम्स में देश का गौरव बढ़ाया, जिसकी खुशी में ग्रामीणों ने उनके स्वागत की पूरी तैयारी की।
शनिवार की सुबह ओलंपियन अरविंद अपने गांव खबरा पहुंचे। ग्रामीणों ने फूल माला पहनाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाई। पिता विजय सिंह ने बताया कि अरविंद आर्मी में जवान है। सेना में ही रहकर वह रोइंग प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करता है। अरविंद ने कई पुरस्कार जीते हैं। साल 2021 और 2022 में अरविंद ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। टोक्याे ओलंपिक में भी प्रतिभाग कर चुके हैं।