{"_id":"58c59a0e4f1c1b7a26dc46b2","slug":"arranged-for-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजाम लचर, जान जोखिम में डाल पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजाम लचर, जान जोखिम में डाल पहुंचे घर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
होली पर घर जाने के लिए लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। रविवार को ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ रही। स्टैंड पर बस आते ही फुल हो जाती थी। वहीं खुर्जा जंक्शन पर तो ट्रेनों के गेट ही बड़ी मुश्किल खुल सके। ऐसे में यात्रियों को ट्रेनों के गेट, दो कोच के बीच बैठकर और बसों की छत पर चढ़कर यात्रा करनी पड़ी।
बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार का दिन यात्रियों के लिए सबसे बुरा रहा। ट्रेनों में जहां सीट आरक्षित होने के बाद भी भीड़ के कारण कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। भारी भीड़ के कारण जगह न मिलने से यात्री बसों की छत पर बैठ कर या पायदान पर लटक कर सफर करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
ट्रेनों का हाल इससे भी बुरा देखने को मिला। ट्रेनों में एसी बोगिया तो फुल थी हीं, जनरल और स्लीपर में तो घुसना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया। ट्रेन में घुसना मुश्किल लंबी दूरी की सभी ट्रेने दिल्ली से भर कर आ रहीं हैं।
विज्ञापन
एसएस पीके गुप्ता ने बताया कि रात में चलने वाली ट्रेनों के गेट बंद होने के कारण जीआरपी और आरपीएफ के जवान मशक्कत कर यात्रियों को ट्रेन मे चढ़ाने मे मदद कर रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता का कहना है कि यात्रियों की भीड़ जबरन आरक्षित कोच में भी चढ़ रही है। इसके कारण यात्री परेशान हो रहे हैं।
खुर्जा डिपो के एआरएम योगेंद्र पाल सिंह का कहना है कि होली पर बसों में अतिरिक्त चक्कर बढ़ाए है। लेकिन यात्रियों की भीड़ अधिक होने से लोग अपनी रिस्क पर बसों की छत पर बैठ कर या पायदान पर लटक कर सफर कर रहे हैं।