फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Arms smugglers Shahzad alias Sukka and Afsar arrested

Bulandshahar News: असलहों के तस्कर शहजाद उर्फ सुक्का और अफसार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद समेत आसपास के इलाकों में अवैध असलहों की तस्करी करने वाले दो तस्करों सुक्का और अफसार को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आठ तमंचे और काफी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों का चलन कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि जनपद में काफी दिनों से हथियार तस्करी की सूचना मिल रही थी। इस पर रोक लगाने के लिए नगर पुलिस की टीम भी काम कर रही थी। शुक्रवार देर रात नगर पुलिस को सूचना मिली कि मामन रोड पर दफाउल्ला के आम के बाग में बने कमरे से अवैध असलहा व कारतूस की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद दो आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन, दोनों को कुछ दूरी पर ही घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों की शिनाख्त शहजाद उर्फ सुक्का निवासी डॉक्टर शहनवाज वाली गली खैरनागर थाना देहली गेट जनपद मेरठ, हाल पता मामा नसरूर का घर लाल तालाब थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर और दूसरे की शिनाख्त अफसार निवासी मदनी हॉस्पिटल के पास मोहल्ला फैसलाबाद थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से कुल आठ तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी अफसार पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed