{"_id":"693c455a173ea1f8a20ca38e","slug":"aqi-increased-due-to-garbage-disposal-reached-near-300-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-145230-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कूड़ा-कचरा चलने से बढ़ा एक्यूआई, पहुंचा 300 के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कूड़ा-कचरा चलने से बढ़ा एक्यूआई, पहुंचा 300 के करीब
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले दिनों हवा की वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद दो दिन से फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। लोगों द्वारा भी कूड़ा-कचरा जलाकर इसे और प्रदूषित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात स्याना अड्डा स्थित एमआरएफ सेंटर पर और पुलिस लाइन रोड स्थित एक भवन में कूड़ा-कचरा आग के हवाले कर दिया। पालिका अफसरों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। उधर, शुक्रवार को बुलंदशहर का 282 तो खुर्जा का 290 औसत एक्यूआई मापा गया।
हवा की गति तेज होने के कारण नौ व 10 दिसंबर को बुलंदशहर का एक्यूआई 200 से कम मापा गया। जबकि खुर्जा का सात से 10 दिसंबर तक एक्यूआई 200 से कम रहा। बृहस्पतिवार को जगह-जगह कूड़ा-कचरा जलने से हवा भी प्रदूषित होती गई। बृहस्पतिवार रात स्याना बस अड्डा स्थित एमआरएफ सेंटर पर और पुलिस लाइन रोड स्थित एक भवन में कूड़ा-कचरा आग के हवाले कर दिया।
जिसका धूआं आने-जाने वाले राहगीरों की परेशानियों का कारण भी बना तो वहीं, वायु प्रदूषण में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। इसके अलावा गांव इमलिया में अभी भी कूड़े के ढेर से धुआं उठ रहा है। जिससे 24 घंटे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी बुलेटिन में शुक्रवार को बुलंदशहर का 282 तो खुर्जा का 290 औसत एक्यूआई मापा गया।
विज्ञापन
--
Iकूड़ा-कचरा जलने के मामले की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। कूड़ा-कचरा जलाने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अश्विनी कुमार, पालिका ईओ बुलंदशहरI