{"_id":"67cdc531b2f640b4630cd220","slug":"apply-for-germany-japan-and-israel-by-march-31-bulandshahr-news-c-30-ald1006-588987-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जर्मनी, जापान व इजराइल के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जर्मनी, जापान व इजराइल के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन
विज्ञापन
बुलंदशहर। विदेश में नौकरी करने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। सेवायोजन कार्यालय ने जापान, जर्मनी और इस्राइल की सरकार से करार किया है। इसके लिए सेवायोजन के पोर्टल rojgar sangam.up.gov.in पर आवेदन 31 मार्च तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि इस बार महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई है। इस्राइल में 10 प्रतिशत पुरुष, 90 प्रतिशत महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई है। जापान और जर्मनी में भी महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि जापान, जर्मनी और इस्राइल सरकार से करार के बाद स्वास्थ्य विभाग में सहायक नर्स, केयर टेकर और डिलिवरी बॉय सहित कई पदों पर नौकरी के लिए आवेदन शुरू किया गया है। आवेदकों में अंग्रेजी के साथ संबंधित देश की भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
विज्ञापन
युवाओं के पास कम से कम एक साल का अनुभव जरूरी है। बताया कि आवेदन करने में युवाओं को यदि किसी तरह की परेशानी हो तो वह जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।