फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Application on employment portal is necessary even for jobs in private companies

Bulandshahar News: निजी कंपनियों में नौकरी के लिए भी सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन जरूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सरकारी, अर्द्ध सरकारी के साथ अब निजी कंपनियों में नौकरी के लिए भी सेवा योजना पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक होगा। इसके लिए जिले में भी अभियान चलाया जाएगा। अभी तक विभाग के पोर्टल पर करीब 18 हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर डीएम ने सेवा योजना अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान चलाकर युवाओं के पंजीकरण कराए जाएं। साथ ही निजी क्षेत्र की कंपनियों और उद्यमियों से वार्ता करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना सेवा योजना पोर्टल पर पंजीकरण के नौकरी न दी जाए। बताया जा रहा है कि जिले में तीन लाख से अधिक युवा बेरोजगार हैं, लेकिन अभी तक सेवा योजना पोर्टल पर केवल 18,320 युवाओं ने ही पंजीकरण कराया है। एडीएम प्रशासन डाॅ. प्रशांत कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश का पालन कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जल्द ही नियमानुसार पंजीकरण और उद्यमियों से वार्ता करते हुए इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed