फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Application for haz

आजमीन-ए-हज करें ऑनलाइन आवेदन, निर्देश जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Application for haz
आजमीन-ए-हज करें ऑनलाइन आवेदन, निर्देश जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। हज यात्रा पर जाने वाले आजमीन-ए-हज अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आवेदन कमेटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरा जाएगा।

जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण के प्रबंधक/प्रभारी हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि हज पर जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो गई है। आवेदन 31 जनवरी 2022 तक भरे जा सकेंगे। यह आवेदन कमेटी की वेबसाइट www.hajcommitee.gov.in पर किया जा रहा है। हज यात्रा 2022 में इस बार केवल 65 वर्ष आयु तक के आजमीन-ए-हज के लिए हज की अनुमति प्रदान की है। अधिकतम पांच आमीन-ए-हज ग्रुप बनाकर एक साथ आवेदन कर सकते हैं। कोरोना के चलते इस बार हज की अवधि 36 से 42 दिन तक रहेगी। आजमीन-ए-हज को हज पर रवानगी की प्रथम किस्त के रूप में 81 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। हज पर जाने से पहले आजमीन-ए-हज को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवानी अनिवार्य होगी। आवेदन करने वाले नगर के ऊपर कोट स्थित मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया में संचालित जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed