{"_id":"592c709e4f1c1bde7bbda81c","slug":"anurag-in-highschool-saloni-bunny-top-in-inter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में अनुराग, इंटर में सलोनी बनी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में अनुराग, इंटर में सलोनी बनी टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 30 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईसीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। जिले के एकमात्र जहांगीराबाद स्थित स्कूल सेंट जोसफ के परिणाम में हाईस्कूल के छात्र अनुराग पंवार और इंटर में सलोनी अग्रवाल ने जिला टॉप किया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार रिजल्ट शतप्रतिशत रहा। हाईस्कूल में 119 और इंटर में 30 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
विज्ञापन
सेंट जोसफ स्कूल में हाईस्कूल में टॉपर रहा छात्र अनुराग पंवार नगर के मोहल्ला गायत्री नगर का रहने वाला है। इंटर में टॉप रही छात्रा सलोनी अग्रवाल मोहल्ला बंसीधर चौक की रहने वाली है। अनुराग पंवार ने 500 में से 482 अंक हासिल कर 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
सलोनी अग्रवाल ने 400 में से 375 अंक प्राप्त कर 93.75 प्रतिशत अंक पाए हैं। दोनों टॉपरों के घर पर बंधाई देने वालों का तांता लगा है। विद्यालय के फादर जोसफ ने स्वयं स्टाफ के साथ इन दोनों के घर पहुंचकर, जहां बधंाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
वही इन्हें विधालय मे सम्मानित कराने की घोषणा की। इसी तरह हाईस्कूल में प्रशांत चौधरी व मानव रघुवंशी और इंटर मे छात्रा माही चौधरी व छात्र सचिन कुमार ने जिले मे क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है।
प्रशांत चौधरी ने 500 मे से 475 व मानव रघुवंशी ने 474 अंक और छात्रा माही चौधरी ने 400 में से 348 व सचिन ने 311 अंक हासिल कर यह स्थान प्राप्त किया है। मेधावी छात्र सचिन क्षेत्र के गांव अमरगढ़ निवासी जिला पंचायत सदस्य कमलेश कुमारी का पुत्र है।
सचिन के पिता जयप्रकाश माहुर भी पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके है। स्कूल के फादर जोसफ के मुताबिक सभी छात्र-छात्रा पास हुए है और रिजल्ट शतप्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि शत प्रतिशत रिजल्ट होने के साथ ही सभी छात्र-छात्रा प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। पास हुए छात्र-छात्राओ ने एक-दूसरे के नंबर देख उन्हे बधाई दी।