फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Anupshahar girl students hoisted the flag in Karate

Bulandshahar News: अनूपशहर की छात्राओं ने कराटे में लहराया परचम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Anupshahar girl students hoisted the flag in Karate
अनूपशहर से कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली ​खिलाड़ी। स्रोत: संस्थान
अनूपशहर। कस्बे की छात्राओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक जीते हैं। इनमें छह स्वर्ण और दो रजत पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

परदादा परदादी बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया कि कॉलेज की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इनमें से तीन छात्राओं ने स्वर्ण पदक और एक छात्रा ने रजत पदक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण इन चारों छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिला।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने असाधारण खेल का प्रदर्शन किया, जहां तीन छात्राओं ने स्वर्ण पदक और एक छात्रा ने रजत पदक जीतकर कॉलेज और अनूपशहर का गौरव बढ़ाया। राष्ट्रीय पदक विजेताओं में रजिया, अराधिया इंद्रावल और स्वीटी ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि खुशमिन ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजिया, खुशमिन और स्वीटी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अराधिया इंद्रावल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता। संस्थान ने सभी प्रतिभाशाली छात्राओं और उनके कोच अशोक एवं रिंकी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed