फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Anti-rabies vaccines run out at all PHCs; patients distressed.

Bulandshahar News: सभी पीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) खत्म हो गई है। शासन स्तर से आपूर्ति बाधित होने के कारण कुत्तों के काटने से जख्मी मरीजों को टीका नहीं लग पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले पांच-छह दिनों तक यह संकट बना रह सकता है। जिले के सभी पीएचसी पर रोजाना 190 से लेकर 200 लोगों को एआरवी लगाई जाती है। पिछले दो दिनों से वेयरहाउस में स्टॉक खत्म होने के कारण पीएचसी पर वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे मरीजों को बिना वैक्सीन लगवाए लौटना पड़ रहा है या फिर जिला अस्पताल आना पड़ता है। सीएमओ डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने बताया कि शासन को डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है कि 21 जून तक वैक्सीन आ जाएगी। फिलहाल, पूरे प्रदेश में फिलहाल कमी चल रही है। हालांकि, मरीजों को कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही है। जिला अस्पतालों में वैक्सीन उपलब्ध है। जिला अस्पतालों में कमी होने पर स्थानीय खरीद के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed