{"_id":"659ad8f3f25f78e16b0c57bc","slug":"another-student-of-sanskrit-school-committed-suicide-by-hanging-himself-two-including-the-principal-arrested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-9882-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: संस्कृत विद्यालय के एक और छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, प्राचार्य समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: संस्कृत विद्यालय के एक और छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, प्राचार्य समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मृतक छात्र गगन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
अहार। थाना क्षेत्र स्थित स्वामी महानंद ब्रह्मचारी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अवंतिका देवी में पढ़ने वाले कक्षा नौ के एक और छात्र ने रविवार को फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य व एक आचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। करीब एक माह पूर्व भी इसी गुरुकुल के कक्षा नौ के एक अन्य छात्र ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी थी।
मेरठ जनपद के थाना परीक्षितगढ़ के गांव समसपुर आसिफाबाद निवासी ईश्वर दत्त शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र गगन शर्मा स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। स्कूल में उसका दाखिला करीब तीन वर्ष पूर्व कक्षा छह में कराया था। करीब 15 दिन पूर्व वह छुट्टी पर घर भी आया था। उस दौरान उसने अपने प्राचार्य तुलसीराम और आचार्य कमल शर्मा के खिलाफ मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत की थी। इस संबंध में पिता ईश्वर दत्त शर्मा ने प्राचार्य को अवगत कराते हुए उत्पीड़न न करने की गुहार लगाई थी। लेकिन, इसके बावजूद उनका व्यवहार गगन के प्रति नहीं बदला। पिता ने बताया कि रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे आचार्य कमल शर्मा ने उन्हें फोन कर कहा था कि आपका लड़का बिजली का बोर्ड छेड़ रहा है। इसके बाद फोन कट गया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद सुबह करीब 11 बजे स्कूल के प्राचार्य तुलसीराम ने गगन के पिता को फोन किया और बताया कि गगन ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। साथ ही तहरीर के आधार पर आरोपी प्राचार्य व आचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर शाम दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
करीब एक माह पूर्व भी एक छात्र ने इसी स्थान पर की थी आत्महत्या
गगन शर्मा की आत्महत्या का मामला स्कूल का पहला मामला नहीं है। करीब एक माह पूर्व गत पांच दिसंबर को भी गुरुकुल के कक्षा नौ के एक अन्य छात्र अभिषेक पचौरी निवासी गांव पोहना थाना जवां अलीगढ़ ने इसी स्थान पर फंदे से लटककर आत्महत्या की थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उस प्रकरण की जांच में भी रविवार को आरोपी बनाए गए आचार्य का नाम ही बच्चे का डांट-डपटने और मानसिक रूप से उत्पीड़न करने में सामने आया था।
विज्ञापन
एसपी देहात के नेतृत्व में एसआईटी गठित
एसएसपी ने गुरुकुल में लगातार छात्रों के आत्महत्या किए जाने के मामले से पूर्ण रूप से पर्दा उठाने के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसपी देहात के नेतृत्व में एसआईटी मामले की पूरी गहनता से जांच कर जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंपेगी। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मामले में तहरीर के आधार पर प्राचार्य और आचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसआईटी का भी गठन कर लगाया गया है। जल्द ही छात्रों के द्वारा की जा रही आत्महत्या के राज से पर्दा उठ जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी