{"_id":"615ddbd28ebc3e61df07e870","slug":"anjali-murder-case-bulandshahr-news-gbd227245595","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रस्ताव ठुकराने और चांटा मारने पर की थी अंजली की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रस्ताव ठुकराने और चांटा मारने पर की थी अंजली की हत्या
विज्ञापन
छात्रा अंजली के हत्या आरोपी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रस्ताव ठुकराने और चांटा मारने पर की थी अंजली की हत्या
बुलंदशहर। ट्यूशन पढ़ने जाते समय छात्रा अंजली की हत्या की गुत्थी खुल गई है। प्रेम प्रस्ताव ठुकराने और चांटा मारने के प्रतिशोध में वारदात को अंजाम दिया गया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में सुनील, पवन निवासी गांव किर्रा व एक किशोर शामिल है। आरोपी सुनील ने अंजली से एकतरफा प्रेम करता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्वाट प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी और निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़ ने अगवाल फाटक के पास से एक नाबालिग आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुनील ने 30 सितंबर को ट्यूशन जाने के दौरान अंजली से प्रेम का इजहार किया। इस पर अंजली ने इनकार करते हुए आरोपी सुनील को चांटा मार दिया था। इस पर गुस्साए सुनील ने अंजली के साथ मारपीट करते हुए पानी के गड्ढे में धक्का दे दिया था। गड्ढे में पड़े पत्थर से अंजली का सिर टकराया और उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसका गला भी दबाया। आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से एक पत्थर भी बरामद किया है। वारदात के दौरान आरोपी सुनील ने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जबकि दूसरी आरोपी किशोर ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। दोनों आरोपियों की टी-शर्ट को उनके घर से पुलिस ने बरामद किया है।
यह था मामला
30 सितंबर की दोपहर खुर्जा देहात के गांव किर्रा निवासी 16 वर्षीय अंजली का शव सड़क किनारे एक खेत में पड़ा मिला था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि अंजली दोपहर करीब एक बजे घर से ट्यूशन के लिए निकली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी ने मामले में छह टीमों का गठन करते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया था। पुलिस ने एक संदिग्ध को भी हत्याकांड के कुछ समय बाद गिरफ्तार किया था। हालांकि पूछताछ के दौरान आरोपी से ऐसी जानकारी नहीं मिली थी, जिससे हत्या के मुख्य कारण का पता चल सके।
विज्ञापन
छात्रा के अंतिम संस्कार में भी शामिल था आरोपी
अंजली की हत्या के बाद आरोपी सुनील पहले अपने घर पहुंचा और फिर कपड़े बदलकर पीड़ित परिवार के साथ-साथ आरोपियों की तलाश में लग गया। इसके बाद सुनील अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर नोएडा के एक निजी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने भी गया था। इसके बाद छात्रा के अंतिम संस्कार में शामिल रहा, जिसके चलते पीड़ित परिजनों को आरोपियों पर बिल्कुल भी शक नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शी ने पहुंचाया असली हत्यारोपियों तक
अंजली हत्याकांड के असली आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को छह दिन का समय लग गया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार एक संदिग्ध को हिरासत में तो लिया, लेकिन उससे पुलिस को खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद पूछताछ करते हुए मौके से गुजर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी दंपती के पास पुलिस पहुंची। दंपती ने सड़क पर विपरीत दिशा में खड़े दो युवकों के साथ एक युवक को युवती के ऊपर बैठकर गला दबाते हुए देखा। बाद में मौके से गुजर रहे गांव किर्रा निवासी एक बाइक सवार से इसकी पुष्टि की गई। बाइक सवार ने दोनों युवकों को गांव का रहने वाला बताया तो पुलिस को भी मुख्य आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद जगी। इसके बाद बाइक सवार प्रत्यक्षदर्शी को लेकर पुलिस दोनों युवकों के घर पहुंची और पूछताछ की।
प्रेम का इजहार करने के लिए दोस्त के साथ आया था आरोपी
अंजली की हत्या का आरोपी सुनील हत्या करने नहीं बल्कि प्रेम का इजहार करने के इरादे से मौके पर पहुंचा था। जांच में पता चला कि आरोपी सुनील और अंजली के बीच जुलाई से पहले तक प्रेम संबंध थे, लेकिन जुलाई माह में सुनील के दिल्ली जाने के चलते दूरियां बन गईं। दिल्ली से वापस लौटने के बाद से ही अंजली से बात करने का प्रयास सुनील कर रहा था। पड़ोस में घर होने के कारण सुनील ने 30 सितंबर को अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजली की गतिविधि पर नजर रखी और उसके ट्यूशन के लिए निकलते ही अपने दो दोस्तों के साथ हाईवे पर पहुंच गया और उसका इंतजार करने लगा। साथ दोनों अन्य आरोपी घटनास्थल से 20 मीटर दाएं और दूसरा 20 मीटर बाएं खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहे थे। नाबालिग आरोपी की लाल टी-शर्ट होने और लोगों द्वारा उसे भागता देखने पर ही पुलिस को आरोपी के लाल टी-शर्ट में होने की सूचना दी गई।
25 हजार का दिया जाएगा इनाम
हत्या कांड का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का ईनाम दिया जाएगा। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी के नाबालिग होने के चलते उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी