फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Angry villagers started hunger strike

जलभराव से गुस्साए ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन

Wed, 21 Jun 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Wed, 21 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers started hunger strike
hunger strike - फोटो : amar ujala

डीएम से गुहार लगाने के बाद भी सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग पर जलभराव की समस्या का निदान नहीं होनेे पर गुस्साए गांव के ग्रामीणों ने दो वकीलों के साथ मंगलवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। समस्या का समाधान न होने पर डीएम को पत्र भेजकर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी थी। बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की।

विज्ञापन


सिद्देश्वर मंदिर मार्ग पर रहने वाले लोग काफी समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। गंदगी और बदबू से उनका घरों से निकलना दूभर हो गया है। कई बार प्रदर्शन कर लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों अधिवक्ताओं ने डीएम को शिकायती पत्र भेज कर 20 जून से आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी समस्या का समाधान न होता देख मोहल्ले के ही अधिवक्ता एमपी शर्मा और धर्मेन्द्र चौधरी मंदिर के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों अधिवक्ताओं ने कहा कि जबतक समस्या का समाधान नहीं होता उनका आंदोलन जारी रहेगा। उधर आमरण अनशन पर बैठने की जानकारी होने पर अधिवक्ता के समर्थन में मोहल्ले के अन्य लोग भी आ गए। इस दौरान मदनलाल शर्मा, कर्नल अमर सिंह, शोभारानी, निर्मला, इतवारी लाल, निगमेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र, राजकुमार, देवराज सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed