फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Anganwadi workers demonstrated against online work

Bulandshahar News: ऑनलाइन काम के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated against online work
अनूपशहर ब्लॉक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
ब्लॉक कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन काम के विरोध में प्रदर्शन किया। सभी कार्यकर्ता ऑल इंडिया आंगनबाड़ी अप्लाई फेडरेशन के आह्वान पर एकत्रित हुईं और मांगे पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

संगठन की राष्ट्रीय सचिव कुसुम गौतम आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी सहायिका संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को डिजिटल हाजिरी, ऑनलाइन कार्य और फेस आईडी से लाभार्थियों को राशन देने में समस्याएं आ रही हैं। प्रशिक्षण की कमी और खराब मोबाइल फोन प्रमुख मुद्दे हैं। सीडीपीओ द्वारा ऑनलाइन काम न करने पर मानदेय काटने और पीएलआई न बनाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

इसके जवाब में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने मांग की है कि पहले उन्हें अच्छी क्वालिटी के मोबाइल, डाटा और प्रशिक्षण दिया जाए। कार्यकर्ताओं ने अपने एम-पिन भी बदल दिए हैं। उनका आरोप है कि कुछ ब्लॉक स्तर के अधिकारी उनसे पैसे लेकर काम करते हैं और झूठी प्रगति दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावित्री चौधरी ने केंद्र और राज्य दोनों के बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर निराशा जताई। संगठन ने 31 मार्च तक सुविधाएं मुहैया न कराए जाने पर एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। इस दौरान अंजू, सीमा, पुष्पा, सुमन साधना, ममता, मंजू, उर्मिला और शहनाज आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed