फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   And scored seven candidates contesting risk

सात और प्रत्याशियों ने ठोंका चुनावी मैदान में खम

Sat, 21 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 21 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
And scored seven candidates contesting risk
डिबाई सीट से बसपा प्रत्याशी देवेंद्र भारद्वाज। - फोटो : ब्यूरो

विधानसभा चुनाव-2017 के मद्देनजर शनिवार को बसपा के तीन, सपा, राष्ट्रीय जनप्रिय पार्टी, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी और निर्दलीय एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।  रविवार को नामांकन नहीं होंगे इसलिए माना जा रहा है कि सोमवार और मंगलवार को बाकी प्रत्याशी नामांकन कराएंगे।

विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय ने शिकारपुर सीट से नॉमिनेशन सेट दाखिल किया। बसपा के ही दिलनवाज खां ने स्याना और डिबाई विधानसभा सीट से देवेंद्र भारद्वाज ने पर्चा भरा। बसपा के तीनों कंडीडेट्स ने संबंधित रिटर्निंग अफसरों के पास नामांकन की तमाम प्रक्रियाआें को पूरा कराया। सपा के हिमायत अली ने अनूपशहर विधानसभा सीट से नॉमिनेशन फाइल किया।
विज्ञापन


खुर्जा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनप्रिय पार्टी के प्रभु दयाल, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के प्रदीप सिरोही ने स्याना सीट से नामांकन किया। स्याना विधानसभा सीट से रुपबसंत ने निर्दलीय के रूप में पर्चा दाखिल किया। मुकुल उपाध्याय ने एक, दिलनवाज खां ने एक, देवेंद्र भारद्वाज ने दो, प्रभु दयाल ने एक, हिमायत अली ने तीन, प्रदीप सिरोही और रूप बसंत ने एक-एक सेट जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य वर्ग और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों ने आरओ के पास जुर्माना राशि का चालान भी जमा करवाया। बता दें कि शुक्रवार को चार कंडीडेट नामांकन किया था। अब नामांकन करने वाले उम्मीदवार 11 हो गए हैं।  नामांकन कक्ष के बाहर प्रभारी रितु पुनिया ने एक एक उम्मीदवार और प्रस्तावकों से गहन पूछताछ की। पूछताछ के बाद ही उम्मीदवार और प्रस्तावकों को आरओ कक्ष में जाने दिया गया।


डिबाई
प्रत्याशी        देवेंद्र भारद्वाज (बसपा)
शिक्षा            बी.कॉम
अपराधिक इतिहास        कोई नहीं
संपत्ति का ब्यौरा
नगद            1.14 लाख
बैंक में जमा            30 हजार
            15 लाख के शेयर
पत्नी के खाते में        1.12 लाख
कार            एक        
सोना            172 ग्राम
            चांदी 450 ग्राम
पत्नी पर गहने        456 ग्राम सोना
            चांदी 750 ग्राम
कुल चल पूंजी        35.89 लाख
कुल अचल संपत्ति        98.67 लाख
कर्ज            11.52 लाख

स्याना
प्रत्याशी        दिलनवाज खां (बसपा)
शिक्षा            साक्षर    
अपराधिक रिकार्ड        कोई नहीं
 संपत्ति का ब्यौरा
नगद        60 हजार पत्नी पर 40 हजार
बैंक में जमा            3.76 लाख
पत्नी के खाते में        76 हजार        
पत्नी पर गहने        100 ग्राम सोना
कुल चल पूंजी    4.36 लाख
कुल अचल पूंजी    2.50 करोड़
कर्ज        05 लाख

शिकारपुर
प्रत्याशी        मुकुल उपाध्याय (बसपा)
शिक्षा            10वीं
अपराधिक इतिहास        कोई नही
संपत्ति का ब्यौरा
नगद            65 हजार रुपये
बैंक में जमा            19 लाख    
सोना            100 ग्राम
पत्नी पर गहने        240 ग्राम
कुल चल पूंजी        31.94 लाख
                पत्नी पर 93.41 लाख
अचल संपत्ति               4.60 करोड़  
कर्ज               पत्नी पर एक करोड़

अनूपशहर
प्रत्याशी        हिमायत अली (सपा)
शिक्षा            10वीं
अपराधिक रिकार्ड        कोई नहीं
संपत्ति का ब्यौरा
नगद            45 हजार
बैंक में जमा            6 हजार रुपये
पत्नी पर गहने        सात तौला सोना
            एक किलो चांदी
वाहन            ट्रैक्टर
कुल चल पूंजी           1.31 लाख, पत्नी पर
            02.67 लाख, बेटी पर 1 लाख
कुल अचल पूंजी        8.23 करोड़
कर्ज            8.52 लाख

शनिवार को सात उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। अब तक 11 उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं। यदि किसी ने भी आचार संहिता का उल्लंघन करने का प्रयास किया तो एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। - आंजनेय कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed